{"_id":"5be5d1a6bdec22693a664826","slug":"171541788070-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की गरीब अधिकार रैली में गुहला से जाएंगे हजारों कार्यकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की गरीब अधिकार रैली में गुहला से जाएंगे हजारों कार्यकता
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की गरीब अधिकार रैली में गुहला से जाएंगे हजारों कार्यकता
गरीबों के हक में रणदीप सुरजेवला जींद की धरती से भरेंगे हुंकार: नरेंद्र सीड़ा
फोटो संख्या-36
गुहला-चीका। रविवार ग्यारह नवंबर को हुडा ग्रांउड जींद में आयोजित की जाने वाली कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व कैथल के विधायक रणदीप सुरजेवाला की गरीब अधिकार रैली में भाग लेने के लिए गुहला से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रवाना होंगे। ये शब्द कांग्रेस के युवा नेता दलबीर नैन व नरेंद्र सीड़ा ने आज हलके के आधा दर्जन गांवों में रैली का न्योता देने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहे। दलबीर नैन व नरेंद्र सीड़ा ने कहा कि भाजपा के केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीब व्यक्ति को पूरी तरह से शोषण किया है। इस सरकार ने रोजगार के साधन खत्म कर दिए हैं, ऐसे में गरीब वे मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार के पालन करने वाले लोग भूखे मरने को मजबूर है। नरेंद्र सीड़ा ने कहा कि भाजपा केवल पूंजीपतियों की सरकार है। गरीब वर्ग की आवाज को उठाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व कैथल के विधायक रणदीप सुरजेवाला कल 11 नवंबर को जींद के हुडा ग्राउंड के मंच से हुंकार भरेंगे। दलबीर नैन, नरेंद्र सीड़ा, गुरजंट बाबा, बलजीत पहलवान, बिंदा प्रधान, दलजीत दल्ली, रणधीर नैन, सुभम सीड़ा, जितेंद्र सीड़ा, पिंका लाला, लाभ नैन भी मौजूद रहे।