{"_id":"5bd0c545bdec220a7e0f77f4","slug":"171540408645-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की हड़ताल का नौंवा दिन-सरकार ने भर्ती किए ठेकेदारी प्रथा पर 65 कंडक्टर, शाम तक 40 से अधिक बसें चलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की हड़ताल का नौंवा दिन-सरकार ने भर्ती किए ठेकेदारी प्रथा पर 65 कंडक्टर, शाम तक 40 से अधिक बसें चलीं
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज की हड़ताल का नौंवा दिन, सरकार ने भर्ती किए ठेकेदारी प्रथा पर 65 कंडक्टर, शाम तक 40 से अधिक बसें चलीं
आज सुबह से ही 50 से ज्यादा बसों के चलने की संभावनाएं
41 चालकों के अलावा 15 चालक जिला प्रशासन ने रोडवेज को दिए
सांय 4 बजे तक रोडवेज का रहा चक्का जाम, दूसरे डिपो से चलीं रोडवेज बसों से मिली राहत
फोटो संख्या-17 व 18
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा रोडवेज की हड़ताल बुधवार को नौंवे दिन भी जारी रही। हालांकि बुधवार को दूसरे डिपो से सरकारी बसें कैथल बस अड्डे पर पहुंची। साथ ही रोडवेज अधिकारियों द्वारा शाम चार बजे के बाद 40 से अधिक बसों का संचालन किया गया। जिसके लिए 65 कंडक्टर ऑउटसोर्सिंग पद्धति के आधार पर भर्ती किए गए। उन्हें शाम तक बसों पर भेज दिया गया। जिससे जनता को कुछ राहत मिली। वहीं वीरवार सुबह से करीब 50 बसों के संचालन की संभावनाएं हैं।
बुधवार सुबह भी हरियाणा रोडवेज का जिले में चक्का जाम रहा। सुबह के समय काफी कम बसें ही चल पाईं। दिन में हिसार, जींद सहित कई डिपो से बसें लंबे रुटों के लिए कैथल पहुंची। जिससे 9 दिन बाद लोगों को राहत मिलीं। इसके बाद सांय 4 बजे रोडवेज की ओर से आउटसोर्सिंग पर 65 कंडक्टर रखे जाने की लिस्ट जारी कर दी गई। इन सभी को पंचिंग मशीन दी गई। साथ ही बैग व सीटी खुद की लाने को कहा गया।
जीएम रोडवेज रामकुमार ने बताया कि विभाग के पास 41 ड्राइवर पहले से ही आए हुए हैं। इनमें से अधिकतर कंडक्टर न होने के कारण खाली थे। अब 65 कंडक्टर ठेकेदार के माध्यम से भर्ती किए गए हैं। साथ ही 15 ड्राइवर जिला प्रशासन ने विभाग को भेजे हैं। बुधवार शाम करीब 40 बसें रूटों पर भेज दी गई हैं। चंडीगढ़ सहित लंबे रूटों पर भी कुछ बसों को रवाना किया गया है। वीरवार सुबह से ही लगभग 50 बसों का संचालन हो जाएगा। इसके अलावा दूसरे डिपो से भी बसें आ रही हैं। प्रयास किया जा रहा है कि जनता को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
बस अड्डे पर उमड़ी रही भर्ती के लिए युवाओं की भीड़ : बस अड्डे पर भर्ती के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ी रही। 65 कंडक्टरों की लिस्ट देखने के लिए भी भारी संख्या में युवा बस अड्डे पर पहुंचे।
हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी ने हनुमान वाटिका में जताया रोष
फोटो नंबर 1
कैथल। हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी की एक बैठक हनुमान वाटिका में हुई। जिसकी अध्यक्षता हरियाणा रोडवेज महासंघ राज्य प्रधान विरेंद्र धनखड़ ने की। उन्होंने बताया कि अपने रोजगार के लिए और अपने परिवार के सब काम करते हैं। जब कोई कदम समाज के लिए उठाया जाता है। वह एक बदलाव के लिए होता है। उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रदेश में ग्राम पंचायतों द्वारा रोडवेज को समर्थन दिया जा रहा है। रोडवेज कर्मचारी केवल अपने वेतन व भत्ते को बढ़ाने की मांग नहीं कर रहे। 720 नई रोडवेज बसों के आने से बेरोजगार युवकों को रोजगार मिलेगा। इस मौके पर जिला महासचिव बलवान कुंडू, महासंघ जिला प्रधान गांधी लेगा, सब यूनिट कलायत प्रधान रोहताश शर्मा, बिजली बोर्ड यूनिट प्रधान इक बाल चंदाना, डिपो प्रधान रोडवेज महावीर संधू, भूतपूर्व सैनिक कैप्टन नरसिंह ढुल, होशियार सिंह प्यौदा, बलदेव सिंह, सुरजभान श्योकंद, हसला प्रधान ईश्वर ढांडा, काला गुलयाणा, बलवान किठाना, संजय मुंशी, धोनी मुंशी प्रधान, जयपाल किठाना प्रधान मैक्सी कैब, जसविंद्र ढुल, बलजीत चंदाना, विजेंद्र, सुशील शर्मा, जयभगवान, मनदीप कुलतारन, राममेहर, ऋषिपाल भाणा मौजूद रहे।