{"_id":"5b031ba04f1c1be8408b6d2b","slug":"171526930336-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूंडरी में रात के अंधेरे में उठाया गया 6 टन कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूंडरी में रात के अंधेरे में उठाया गया 6 टन कचरा
Updated Tue, 22 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
पूंडरी में रात के अंधेरे में उठाया गया 6 टन कचरा
ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा कि गई शहर की सफाई
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। नगरपालिका सफाई कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते शहर में बिखरा पड़ा कचरा रात के अंधेरे में साफ कर दिया गया। शहर में बिखरा पड़ा लगभग 6 टन कचरे को जिसे देखकर लोग परेशान हो रहे थे, सुबह उठकर देखा तो कचरा साफ था। पालिका द्वारा जिस कंपनी हाइटेक सक्योरटी को शहर की सफाई के लिए ठेका दिया हुआ था, उसके लगभग 20 कर्मचारियों द्वारा दो दिनों से रात के समय में कचरा उठाने का काम किया जा रहा है। सफाई कर्मचागरियों के कई दिनों से हड़ताल पर होने के कारण शहर के मुख्य बाजार और वार्डों में लगभग 6 टन कचरा जमा हो चुका था, हर जगह कूड़े-कर्कट के ढेर लगे हुए थे। ठेकेदार राकेश शर्मा द्वारा दो दिनों से अपने सफाई कर्मचारी लगाकर शहर में पड़े कचरे को साफ करवा दिया गया है।
नगर पालकि चेयरमैन महाबीर सिंह ने बताया कि पालिका द्वारा पहले ही नियमित सफाई के लिए स्थाई कर्मचारियों के अतिरिक्त प्राइवेट कंपनी को ठेका दिया हुआ था, लेकिन कुछ दिनों से ठेकेदार के कर्मचारियों ने भी अपना समर्थन देते हुए सफाई करना बंद कर दिया था। जिससे लगभग पांच दिनों 6 टन के करीब कचरा जमा हो गया था। अब ठेकेदार द्वारा अपने कर्मचारी लगाकर सफाई करवाई गई। किसी भी प्रकार के विवाद से निपटने के लिए पालिका सचिव द्वारा थाना प्रभारी को भी अवगत करवा दिया गया था। सफाई का कार्य शांतिपूर्ण तरीके से ही चला।