{"_id":"5953f49c4f1c1b8b368b469c","slug":"171498674332-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"9323 घरों का सर्वे किया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9323 घरों का सर्वे किया...
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
887 अवैध कनेक्शन किए वैध
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा चलाए गए जल संरक्षण अभियान के बारे में जानकारी दी गई। जिला सलाहकार दीपक कुमार ने बताया कि यह अभियान जिले के सीवन, चौशाला, क्योड़क, रसीना, टयोंठा व खनौदा सहित छह गांवों में चलाया गया है। इस अभियान की शुरुआत 29 मई को हुई थी। विभाग के कर्मचारी व सक्षम युवाओं की टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें गांव-गांव जाकर पानी के कनेक्शन नियमित करने, लोगों को जल संरक्षण करने के लिए प्रेरित करने, लीकेज को ठीक करवाने व टूटे हुए पाइप सहित अन्य समस्याओं का समाधान कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक 9323 घरों का सर्वे किया जा चुका है। इनमें से 887 अवैध कनेक्शनों को मौके पर ही 500 रुपये फीस के साथ वैध कर दिया गया है। इस अवसर पर बीआरसी रघुबीर सिंह, विष्णु शर्मा व विभाग से सुभाष, रामचंद्र, राजेंद्र आर्य, राजेश कुमार उपस्थित रहे।