{"_id":"683a05799862d38c360a3145","slug":"17-selected-for-merit-scholarship-of-sanskrit-sansthan-kaithal-news-c-18-1-knl1004-659027-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: संस्कृत संस्थान की मेरिट छात्रवृत्ति में 17 चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: संस्कृत संस्थान की मेरिट छात्रवृत्ति में 17 चयनित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय के संस्कृत विभाग के 17 छात्रों का दिल्ली के राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान की मेरिट छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. सत्यबीर सिंह मेहला ने संस्कृत विद्यार्थियों एवं विभागाध्यक्ष डॉ. विनय सिंघल को बधाई देते हुए कहा कि आधुनिक शोध जगत में भारतीय ज्ञान परंपरा को वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त हो रही है, जिसका मूल आधार हमारी प्राचीन संस्कृत भाषा है।
राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान नई दिल्ली प्रतिवर्ष संस्कृत भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से संस्कृत विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आठ हजार रुपये प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान करता है। अब एक लाख 36 हजार रुपये की छात्रवृत्ति राशि महाविद्यालय के इन विद्यार्थियों को प्राप्त होगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के सह-प्राचार्य डॉ. राजवीर पाराशर एवं डॉ. गगन मित्तल ने भी विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी।