फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   17 complaints were received, seven were resolved on the spot

Kaithal News: आईं 17 शिकायतें, सात का मौके पर निपटारा

Fri, 25 Oct 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 25 Oct 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
17 complaints were received, seven were resolved on the spot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/सीवन। सरकारी आदेशों के तहत नगर परिषद व नगर पालिकाओं में वीरवार को तीसरे दिन भी समाधान शिविर लगाया गया। इस मौके पर नगर परिषद कैथल और चीका, कलायत, सीवन, राजौंद, पूंडरी की नगरपालिका में समाधान शिविर लगाएं। इस मौके पर 17 शिकायतें आईं। इनमें सात का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि अन्य के समाधान के लिए समय नियत किया गया।

डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं के त्वरित व प्रभावी समाधान के लिए समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा पंचायत विभाग की ओर से जिले के सभी सात ब्लॉक में बीडीपीओ कार्यालयों में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कहा समाधान शिविर नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का बेहतर जरिया है। अधिकारी इस मौके पर ही गंभीरता के साथ समस्याओं का समाधान करें। वीरवार को आयोजित हुए सभी समाधान शिविरों में आई 17 शिकायतों में से सात का मौके पर ही समाधान किया गया। अन्य शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


नगर परिषद कैथल में ईओ कुलदीप मलिक की ओर से शिकायतों पर सुनवाई की गई। नगर परिषद कैथल शिविर में कुल आठ नागरिक द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई। जिनमें शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए गए। शिविर के दौरान लाइट, सफाई, सड़क बनाने बारे, पार्क के कूड़े के लिए जगह निर्धारित करने बारे, प्रॉपर्टी आईडी में नाम ठीक करवाने और नई आईडी बनाने संबंधित शिकायतें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नगरपालिका सीवन में चल रहे समाधान शिविर में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। उन समस्याओं का निवारण भी मौके पर करने का प्रयास किया जा रहा है। वीरवार को नगरपालिका सचिव दीपक कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनी और उनमें से अधिकतर का मौके पर ही समाधान भी किया।

उन्होंने बताया कि रोजाना सुबह नौ से 11 बजे तक नगरपालिका कार्यालय में समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर के बारे में लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि जिस भी व्यक्ति को नगरपालिका से संबंधित कोई भी समस्या है उसे वह लेकर आएं। उनका मौके पर ही समाधान किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि लोग अधिकतर सफाई, कचरा उठान, पानी निकासी व प्रापर्टी आईडी की समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं। उनमें से जिनका निपटारा मौके पर हो सकता है किया जा रहा है। वीरवार को एक व्यक्ति नाली की समस्या को लेकर आया था उसका समाधान कर दिया गया है। अभी तक 13 लोग समस्याएं शिविर में ला चुके हैं। उनमें से गली निर्माण को छोड़कर बाकी सभी समस्याओं का समाधान किया जा चुका है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच सतीश मुंजाल व नगरपालिका स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed