फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   भाजपा में विद्रोह के स्वर, पूर्व विधायक सहित पार्टी के 25 बड़े पदाधिकारियों ने की कैथल में बैठक

भाजपा में विद्रोह के स्वर, पूर्व विधायक सहित पार्टी के 25 बड़े पदाधिकारियों ने की कैथल में बैठक

Mon, 29 Oct 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
भाजपा में विद्रोह के स्वर, पूर्व विधायक सहित पार्टी के 25 बड़े पदाधिकारियों ने की कैथल में बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैथल। भारतीय जनता पार्टी में संगठन के तौर पर विरोध का स्वर उठने लगा है। अभी तक चार बैठकें कर चुके पार्टी के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी, जिनमें कई ऐसे नेता भी शामिल हैं, जो कहीं ना कहीं से चुनाव लड़ चुके हैं। करीब 25 ऐसे लोगों ने कैथल में पांचवीं बैठक का आयोजन कर राष्ट्रवादी विचार मंच के गठन का एलान कर दिया है।
प्रदेश भर से आए लगभग दो दर्जन से अधिक नाराज नेताओं ने पार्टी और सरकार के कामकाज से नाखुश होकर कैथल के काली माता मंदिर परिसर में बैठक की। पदाधिकारियों की यह पांचवीं बैठक थी। इससे पूर्व करनाल, गुड़गांव, जींद व हिसार में ये नेता बैठक कर चुके हैं। बैठक में हिसार से भाजपा की टिकट पर दो बार चुनाव लड़ चुके प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व दो बार जिला अध्यक्ष रहे प्रो. कृष्ण लाल रिणवा, दो बार इंद्री से चुनाव लड़ चुके बाल किशन शर्मा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भिवानी पूर्व विधायक नरपेंद्र सिंह मांडी, दो बार विधायक का चुनाव लड़ चुके पूर्व जिला अध्यक्ष पानीपत सुरेंद्र सिंह अहलावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ चुनाव लड़ चुके राज सिंह हुड्डा रोहतक, दो बार उचाना से वर्तमान केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के खिलाफ चुनवा लड़ चुके ओमप्रकाश नैन, विधायक का सोनीपत से चुनाव लड़ चुके आजाद सिंह नेहरा, घरौंडा से विधायक का चुनाव लड़ चुकी राजरानी, हिसार के नलवा से चुनाव लड़ चुके मदन राव, हांसी से चुनाव लड़ चुके मामन राम सैनी, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नैन, राजेश बामकल हांसी, विजय बाली विस्तार, गोबिंद बंसल सिवानी मंडल, संदीप डाला, राजेंद्र गुप्ता, रामनिवास फौजी, हेमंत शर्मा, दलबीर फौगाट, ठाकुर राजपाल तंवर सिवानी मंडी, सचिन शर्मा कालका, उमा शर्मा यमुनानगर सहित 25 भाजपा नेता शामिल हुए।
विज्ञापन

बालकिशन शर्मा ने अमर उजाला को बताया कि ये सभी नेता इससे पूर्व 4 बैठक कर चुके हैं। पांचवीं बैठक में राजनीतिक व सामाजिक राष्ट्रवादी विचार मंच का गठन किया गया है। 25 दिसंबर को एक रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय संगठन को बताया जाएगा कि प्रदेश में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी व उनका अपमान किया जा रहा है। बाहर से आए लोग ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं को अपमानित करते हैं। हड़ताल का समर्थन करते हुए सभी नेताओं ने कहा कि सरकार का कार्य लोककल्याण करना होता है। इसलिए रोडवेज की हड़ताल का समर्थन किया जाता है। सरकार बताए कि 720 बसों के परमिट सरकार में सत्ताधारी 54 नेताओं व उनके रिश्तेदारों के नाम क्या हैं? हिसार के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल रिणवा को सर्वसम्मति से इस मंच के पदाधिकारियों की नियुक्ति करने का अधिकार दिया गया। इस मौके पर ये निर्णय लिया गया कि इस तरह की स्वाभिमानी कार्यकर्ताओं की बैठकें हर जिला स्तर पर आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed