फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   लोकल रुटों पर रोडवेज को होती थी चार से पांच हजार की आमदन

लोकल रुटों पर रोडवेज को होती थी चार से पांच हजार की आमदन

Sat, 20 Oct 2018 11:51 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
लोकल रुटों पर रोडवेज को होती थी चार से पांच हजार की आमदन
लोकल रूटों पर रोडवेज से तीन हजार तक कम आमदनी दे रहे निजी बसों के कंडक्टर
विज्ञापन

रोडवेज कंडक्टर जमा करवा रहे थे चार से पांच हजार, निजी बसों के कंडक्टर जमा करवा रहे महज एक से डेढ़ हजार रुपये
गिरफ्तार किए गए कर्मचारी नेताओं को पुलिस ने भेजा अंबाला व करनाल की जेल, पांचवें दिन भी नहीं चल पाई रोडवेज की बसें
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सरकार के आदेशों पर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधा के तहत लोकल रूटों पर दौड़ाई गईं स्कूली बसों के संचालन से रोडवेज को नुकसान हो रहा है। जिन रूटों पर सामान्य तौर पर 4 से 5 हजार रुपये की प्रतिदिन की आय थी, वहां महज 900 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक ही राजस्व प्राप्त हो रहा है। इन स्कूल बसों को 30 रुपया प्रति किलोमीटर का भुगतान भी अलग से किया जाएगा। रोडवेज को कमाई के बजाय घाटा हो रहा है। ऊपर से रोडवेज की बसें न चलने से यात्रियों की परेशानियां ज्यों की त्यों हैं। हड़ताल के कारण लंबे रूटों पर बसें नहीं जा रही हैं।

बसों का सफर करके जानी हकीकत : स्कूली बसों में दौरा करने के बाद पाया गया कि कंडक्टर अधिकतर लोकल रूटों पर चक्कर लगा केवल एक हजार रुपये से 1500 रुपये ही विभाग में जमा करवा रहे हैं, जबकि विभाग से जानकारी हासिल की गई तो इन रूटों पर तीन हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक विभाग को आमदन होती है। स्कूली बसें के चलने के बाद दो दिनों में रोडवेज विभाग को केवल एक लाख रुपये की आमदन हुई है। जो रोडवेज की बसों से करीब दो लाख रुपये की होती है। सूत्रों ने यह भी बताया है कि कुछेक परिचालकों द्वारा भी पूरी राशि भी विभाग में जमा नहीं करवाई जा रही है।
विज्ञापन


अपरेंटिस पर युवाओं को साथ लगाया : जीएम रामकुमार भुक्कल ने बताया कि ऐसा अंदेशा था कि कंडक्टर हेराफेरी कर रहे हैं। इस पर विभाग की वर्कशॉप में आने वाले प्रशिक्षुओं को स्कूली बसों पर कंडक्टर के साथ भेजा गया है। ताकि वे उनकी निगरानी रख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार कर्मचारी नेताओं को पुलिस ने भेजा अंबाला व करनाल जेल : हड़ताल कर रहे रोडवेज नेताओं व अन्य कर्मचारियों को अंबाला व करनाल की जेल में भेज दिया गया है। वहीं कुछ को कैथल जेल में भी रखा गया है। डीएसपी कैथल मुख्यालय तरुण सैनी नेे बताया कि गिरफ्तार 200 के करीब कर्मचारियों में 96 कर्मचारियों को अंबाला जेल, 56 कर्मचारियों को करनाल जेल व बाकी बचे हुए कर्मचारियों को कैथल की जेल में रखा गया है।


राजौंद में विद्यालय स्टाफ ने किया हड़ताल का समर्थन
राजौंद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौंगल के स्टाफ सदस्यों ने रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया। हसला के उप प्रधान कृष्ण दत्त शर्मा ने बताया कि यदि सरकार ने यह निजीकरण नहीं रोका और सरकारी कर्मचारियों का दमन बंद नहीं किया तो ये रोडवेज हड़ताल आम हड़ताल में बदल जाएगी। इस दौरान संजय राणा, सुरेश कैंदल, कृष्ण कुमार, कृष्ण दत्त, कुलदीप सिंह, राजेश कुमार, महावीर सिंह, बलबीर सिंह, सुशील कुमार, सतबीर सिंह, जयप्रकाश, रमेश कुमार, फूल कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed