फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   भाजपा सरकार साबित हुई गरीब विरोधी सरकार-सुरजेवाला

भाजपा सरकार साबित हुई गरीब विरोधी सरकार-सुरजेवाला

Sat, 20 Oct 2018 11:51 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार साबित हुई गरीब विरोधी सरकार-सुरजेवाला
भाजपा सरकार गरीब विरोधी : सुरजेवाला
विज्ञापन

- महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला
कहा- कांग्रेस रोडवेज कर्मचारियों के साथ, एस्मा के नाम पर नौकरी छीनने की बात किसी भी सूरत में सहन नहीं होगी
फोटो संख्या-22 व 23
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। महर्षि वाल्मीकि सामुदायिक केंद्र में महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर वाल्मीकि जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के बतौर मुख्यातिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कोर कमेटी सदस्य, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व विधायक रणदीप सुरजेवाला रहे। मंच संचालन रमेश गिल व आजाद टांक ने किया। आयोजक अधिवक्ता सुरेंद्र रांझा ने समारोह में सुरजेवाला का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
सुरजेवाला ने महर्षि वाल्मीकि व बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की खुशबु कण कण में विराजमान है। भगवान श्रीराम व माता सीता ने जिनके पास अपने बेटे लव कुश को पढ़ने के लिए भेजा और रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के वंशजों के साथ भेदभाव व अपमान कोई नहीं कर सकता। महर्षि वाल्मीकि ने समाज में जागृति और सदाचार का पाठ पढ़ाने का काम किया। सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज के सत्ता के हुक्मरान मोदी व खट्टर समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाल्मीकि समाज के प्रति गंदी भावना मोदी द्वारा लिखी गई कर्मयोग नामक पुस्तिका उजागर करती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरकार पर गरीबों के लिए योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार गरीबों के अधिकारों को छीनने का षड्यंत्र कर रही है। हरियाणा में एस्मा लगाकर कर्मचारियों की नौकरियां छीनीं जा रही हैं। जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी रोडवेज कर्मियों के साथ खड़ी है। इस अवसर पर राजकुमार वाल्मीकि, सुलतान जडोला, फूलसिंह खेड़ी, सतबीर भाणा, बिल्लू चंदाना, धर्मवीर कोलेखां, अधिवक्ता राकेश खानपुर, नगर परिषद् प्रधान सीमा कश्यप कांग्रेस के नेताओं ने भी संबोधित किया। मौके पर सुदीप सुरजेवाला, राजेश जागलान, पवन थरेजा, सुरजीत, शीशपाल, विक्की, सोनू, शिवपाल, राजकुमार, नफे सिंह चौहान, सुरेश, अत्तर सिंह मलिक, प्रवीन नैन, राजेश, सत्यवान मस्तग, रामभज सिनंद, जोगिन्द्र तीतरम, बीरभान जाखौली, कैलाश वाल्मीकि, विनोद वाल्मीकि, पवन वाल्मीकि, संजय भौरिया, जगन्नाथ, बलिन्द्र वाल्मीकि, राजेन्द्र शर्मा बलवंती व आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed