{"_id":"59d67eec4f1c1bdb538b5ec1","slug":"161507229420-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ने लिया मंडी में धान की खरीद कार्य का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ने लिया मंडी में धान की खरीद कार्य का जायजा
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यमंत्री ने लिया मंडी में धान की खरीद का जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री कर्ण देव कांबोज ने वीरवार को कैथल की नई अनाज मंडी का दौरा किया तथा धान की खरीद व आवक के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि किसानों को धान की फसल के पूरे दाम दिए जा रहे हैं। इस मामले में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नही आने दी जाएगी। उन्होंने जब किसानों से धान की फसल के दाम के बारे में पूछताछ की तो किसानों ने कहा कि अबकी बार किसानों को पिछले साल की अपेक्षा अच्छे दाम मिल रहे हैं तथा मंडियों में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नही है।
कर्ण देव कांबोज ने मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान की बिक्री के बाद किसानों को भुगतान तुरंत किया जाए तथा मंडियों मेें बिक्री के बाद धान के उठान की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
इस मौके पर उनके साथ एसडीएम कमलप्रीत कौर, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक एसके अरोड़ा, मार्केट कमेटी के सचिव अजय श्योराण, मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजपाल तंवर, मीडिया सलाहकार बिशपाल राणा, मंडी एसोसिएशन के प्रधान सुरेश चौधरी, अमरेंद्र खारा, खरीद एजैंसियों के अधिकारियों के अलावा आढ़ती व किसान मौजूद रहे। इसके उपरांत राज्य मंत्री ने पूंडरी अनाज मंडी का दौरा किया तथा किसानों से उनकी समस्याएं सुनी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना व भाजपा नेता रणधीर गोलन के अलावा आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
कहा-किसानों को नहीं आने दी जाएगी कोई परेशानी
फोटो संख्या-12