फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आरकेएसडी कॉलेज में 1400 सीटों पर 3400 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

आरकेएसडी कॉलेज में 1400 सीटों पर 3400 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

Tue, 27 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
आरकेएसडी कॉलेज में 1400 सीटों पर 3400 विद्यार्थियों ने किया आवेदन
आरकेएसडी कॉलेज में 1400 सीटों पर 3400 विद्यार्थियों ने किया आवेदन
विज्ञापन

बीएससी व बीकॉम में सीटों से चार-चार गुना आवेदन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में 1400 सीटों पर अभी तक 3400 आवेदन आ चुके है। सीटों से दोगुने आवेदन आने के कारण कॉलेज में मेरिट सूची काफी ऊंचे रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। कॉलेज बीए में सबसे अधिक 560 सीटों पर 1631 आवेदन आ चुके है। बीकॉम एडिड में 160 सीटों पर 605 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। बीकॉम सेल्फ फाइनेंस में कॉलेज में 80 सीटों पर 23 आवेदन हुए है। बीएससी कंप्यूटर में 40 सीटों पर 135 आवेदन, बीएससी नॉन मेडिकल में 80 सीटों पर 513 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। बीएससी मेडिकल में 80 सीटों पर 162 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। बीबीए में 70 सीटों पर 105 विद्यार्थियों आवेदन किया है। बीसीए में 70 सीटों पर 86 आवेदन, बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स में 60 सीटों पर 66 आवेदन, एमए हिन्दी में 50 सीटों पर 9 आवेदन, बीए इंग्लिश में 50 सीटों पर 8 आवेदन, एमए राजनीति विज्ञान में 50 सीटों पर 17 आवेदन, एमएससी मैथ में 50 सीटों पर 24 आवेदन हुए है।

कॉलेज के प्रिंसिपल डा. ओपी गर्ग ने बताया कि 1400 सीटों पर कॉलेज में अभी तक 3400 आवेदन आ चुके है। बीएससी व बीकॉम में मेरिट सूचि काफी ऊंची रहेगी। इन कोर्सों में सीटें कम व आवेदन तीन गुना हो चुके है। सभी विद्यार्थियों का दाखिला मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed