{"_id":"5d0fb3708ebc3e3d172fc08f","slug":"156131004813-kaithal-news76","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल के सर्वें में वार्ड के मुताबिक लिस्ट जारी न होने से नप कर्मचारियों को आ रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएल के सर्वें में वार्ड के मुताबिक लिस्ट जारी न होने से नप कर्मचारियों को आ रही परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। नगर परिषद द्वारा करीब एक सप्ताह पहले शुरू किए गए बीपीएल कार्ड धारकों का सर्वे अब नप कर्मचारियों के लिए सिरदर्द बना है। इस सर्वे में सभी बीपीएल कार्ड धारकों के वार्ड के मुताबिक सही पता न होने के कारण सर्वे करने वाले कर्मचारियों को घर नहीं मिल पा रहे है। जिस कारण कर्मचारी परेशान है। वहीं सोमवार को बीपीएल कार्ड के लिए शुरू हुआ सर्वे भी समाप्त हो जाएगा। लेकिन करीब 4 हजार घरों में से अभी तक केवल 1500 घरों की पहचान हो पाई है।
वार्ड के मुताबिक लिस्ट जारी न होने से परेशानी
बीपीएल कार्ड के लिए शहर में सर्वे कर रहे सर्वे इंचार्ज सुभाष ने बताया कि नप के कर्मचारी तो छुट्टी के दिन भी सर्वे का कार्य कर रहे हैं। लेकिन बीपीएल कार्ड के लाभार्थियों की श्रेणी में शामिल लोगों के घर उन्हें नहीं मिल रहे है। इसके साथ ही कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनका मोबाइल नंबर भी बंद हो गया है। ऐसे में इन लोगों के घरों का ढुंढना नामुमकिन है।
शहर में 4 टीमें कर रही घर घर जाकर सर्वे
कैथल नगर परिषद में 4384 सही मिले आवदेनों का सर्वे एक सप्ताह पहले शुरू हो चुका है। इसके लिए परिषद के अधिकारियों की ओर से पांच पांच सदस्यों की चार टीमों का गठन किया गया है। जिसमें एक टीम को 1100-1100 आवेदकों की लिस्ट सौंपी गई गई है। जो सर्वें कर बीपीएल कार्ड के लिए आवेदकों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
नियमानुसर करेंगे कार्रवाई
नगर परिषद सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा नियमों के मुताबिक सर्वे का कार्य किया जा रहा है। यदि किसी आवेदक पता या मोबाइल नंबर नहीं मिल रहा है। उसके मुताबिक ही विभाग को लिख कर भेज दिया जाएगा। आगामी कार्रवाई विभाग की ओर से की जाएगी। जो आवेदन बचे है उनका आज सर्वे कर लिया जाएगा।