{"_id":"5d0e71f98ebc3e47db700d7d","slug":"15612277536-kaithal-news105","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में स्थित सभी तरह की प्रॉपर्टी इकाईयों का किया जा रहा है ऑनलाइन व ड्रॉन की सहायता से सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में स्थित सभी तरह की प्रॉपर्टी इकाईयों का किया जा रहा है ऑनलाइन व ड्रॉन की सहायता से सर्वे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। शहर में स्थित सभी तरह की प्रॉपर्टी की इकाईयों का अब ऑनलाइन डाटा उपलब्ध होगा। कोई व्यक्ति, विभाग किसी भी तरह की प्रॉपर्टी की ऑनलाइन जांच कर सकेगा। इसके लिए सरकार द्वारा एक एजेंसी से शहर में स्थित सभी तरह की प्रॉपर्टियों का ड्रॉन की मदद से सर्वे करवाया जा रहा है। इस सर्वे में जो प्रॉपर्टी कमर्शियल है, अब वह कमर्शियल के तौर पर ही दर्ज होगी, उसे अब घरेलू के तौर पर दर्ज नहीं करवाया जा सकेगा। इस सर्वे से नगर परिषद को प्रॉपर्टी टेक्स में काफी फायदा होने की संभावनाएं हैं। अकेले कैथल शहर में करीब 10 हजार प्रॉपर्टी इकाईयों में बढ़ौतरी की उम्मीद है।
67 हजार प्रॉपर्टी हैं अभी तक परिषद के रिकॉड़ॱर में:-शहर में इस समय परिषद के रिकॉड़ॱर में 67 हजार प्रॉपर्टी हैं। जिनमें कमर्शियल, घरेलू व संस्थागत शामिल हैं। सभी तरह की प्रॉपर्टी से सालाना प्रॉपर्टी टेक्स वसूला जाता है। इस बार भी शीघ्र ही प्रॉपर्टी टेक्स मालिकों को प्रॉपर्टी टेक्स के लिए नोटिस जारी किए जाने की तैयारियां चल रही हैं। लेकिन दिसंबर माह के बाद तक ये प्रॉपर्टी ऑनलाइन दर्ज हो जाएंगी।
7500 हजार मिलीं हैं अभी तक नई प्रॉपर्टी, 10 हजार से अधिक की बढ़ोतरी की संभावनाएं
नगर परिषद अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार फरवरी माह से किए जा रहे सर्वे में कई वार्डों में लोगों का सहयोग नहीं मिला था। जिसे अब दोबारा से किया जा रहा है। अभी तक करीब 7500 के आस-पास शहर में नई प्रॉपर्टी इकाईयां दर्ज हुई हैं। पूरे शहर में करीब 10 हजार तक प्रॉपर्टी की इकाईयों में बढ़ोतरी की संभावनाएं हैं। अब तक जो शहर में प्रॉपर्टी हैं, उनसे करीब 3 करोड़ रुपये का टेक्स देय बनता है। नई प्रॉपर्टी सामने आने से लाखों रुपये का प्रॉपर्टी टेक्स ओर परिषद को मिल सकेगा।
विज्ञापन
जो प्रॉपर्टी जिस रुप में है, उसी रुप में दर्ज होगी
परिषद के अनुसार कई बार कुछ लोग कमर्शियल प्रॉपर्टी को घरेलू दर्शा कर टेक्स कम देते हैं। इससे उनकी प्रॉपर्टी की वेल्यू भी कम दर्ज होती है। लेकिन नए सर्वे में सेटेलाइट से जो फोटो प्राप्त होगी, उस फोटो के अनुसार ही टेक्स जनरेट होगा। इसमें कमर्शियल होगी तो टेक्स दरें कमर्शियल प्रॉपर्टी के हिसाब से ही लागू होंगी।
नगर परिषद सचिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि शहर में एक एजेंसी द्वारा सर्वे किया जा रहा है। जिसमें ऑनलाइन व ड्रॉन आदि की मदद से प्रॉपर्टी का आंकलन किया जा रहा है। इस सर्वे में हर बात सटीक सामने आएगी। इससे लोगों को भी फायदा होगा। जिसकी प्रॉपर्टी होगी, उसी की असली तस्वीर सामने आ जाएगी और प्रॉपर्टी का असली प्रकार सरकारी रिकॉड़ॱर में दर्ज होगा। उम्मीद है दो से तीन माह में यह सर्वे पूरा हो जाएगा। परिषद को नए सर्वे में अभी तक 7500 के करीब नई प्रॉपर्टी सामने आ चुकी हैं।