{"_id":"5cf2b6f5bdec220785347b57","slug":"15594104664-kaithal-news190","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनकपुरी कॉलोनी में सीवरेज लीकेज की समस्या, कच्ची गलियों को पक्का करवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनकपुरी कॉलोनी में सीवरेज लीकेज की समस्या, कच्ची गलियों को पक्का करवाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। शहर के करनाल रोड पर स्थित जनकपुरी कॉलोनी में सीवरेज लीकेज की समस्या से कॅालोनी के लोग परेशान हैं। इसके साथ ही कॉलोनी में कई गलियों के कच्चा होने व स्ट्रीट लाइटों की सुविधा न होने पर भी कॉलोनिवासियों को कठिनाई होती है। कॉलोनी के लोगों ने सरकार से इन सभी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
कॉलोनीवासी बलबीर ढुल, वेदपाल, दर्शन, रामफल ने कहा कि यहां पर स्ट्रीट लाइट न होने और गलियों के कच्चा होने से लोग परेशान हैं। लाइट न होने से जहां रात के समय शरारती तत्वों का खतरा तो कच्ची गलियों के कारण बरसाती दिनों में कीचड़ फैल जाता है। जिससे यहां से गुजरने का रास्ता भी नहीं मिल पाता है।
कॉलोनी वासी मुकेश कुमार, जोगिंद्र, शीशपाल, ईशारा राम ने कहा कि यहां पर कॉलोनी के लोग नगर परिषद को हाउस टैक्स, जन स्वास्थ्य विभाग को पानी व सीवरेज का बिल नियमित रूप से देते हैं। लेकिन बावजूद इसके हमारी समस्या का कोई समाधान नहीं किया जाता है। कॉलोनी के वैध होने के बावजूद नगर परिषद द्वारा यहां पर सभी सुविधाएं नहीं दी गई हैं। जिससे लोग परेशान हैं। हमारी मांग है कि नगर परिषद और जन स्वास्थ्य विभाग यहां की समस्याओं को दूर कर लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाए।
विज्ञापन
पता लगाएंगे कॉलोनी वैध या अवैध:
ईओ अशोक हुरिया ने बताया कि कॉलोनी में जहां पर लोगों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उस क्षेत्र के वैध या अवैध होने का पता लगाने के बाद ही उनकी समस्या का समाधान पर कुछ कहा जा सकेगा।