{"_id":"5cf2b5f6bdec2207272c5a17","slug":"15594102113-kaithal-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में शुरू होगा सर्जरी की पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में शुरू होगा सर्जरी की पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जितेंद्र कुमार
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में विभिन्न प्रकार की सर्जरी व ऑपरेशन के लिए आने वाले मरीजों को अब जल्द ही अतिरिक्त सर्जन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए डिप्लोमेट नेशनल बोर्ड की ओर से जिला अस्पताल में सर्जरी की पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स शुरू करवाया जाएगा। यह कोर्स अस्पताल में नए बैच वर्ष 2020 से शुरू करवाया जाएगा। इस कोर्स के तहत हर वर्ष अस्पताल में मौजूद सर्जरी प्रशिक्षकों के अनुपात के अनुसार प्रशिक्षुओं को सीटें उपलब्ध करवाई जाएंगी। अस्पताल में जितने सर्जरी विशेषज्ञ होंगे उनके अनुसार ही प्रत्येक विशेषज्ञ एक नए विद्यार्थी को कोर्स करवाएगा। नया सीखने वाला व्यक्ति की कोर्स पूरा होने पर अस्पताल के स्टाफ में शामिल कर लिया जाएगा। इससे अस्पताल में न केवल सर्जरी का स्टाफ बढ़ेगा, बल्कि मरीजों को भी इंतजार से छुटकारा मिलेगा।
आठ जिलों में शुरू किया जा रहा है कोर्स:
यह कोर्स प्रदेश के कुल आठ जिलों में शुरू करवाया जाएगा। इसके लिए कैथल अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी आवेदन किया गया है। इस सुविधा को शुरू करने के लिए बोर्ड की ओर से अस्पताल के लिए कुछ विशेष नियम निर्धारित किए गए हैं। इससे पहले डीएनबी की टीम अस्पताल में निरीक्षण के लिए पहुंचेगी। इसके कुछ समय बाद बोर्ड की सहमति मिलते ही कोर्स शुरू करवाया जाएगा।
दस वर्ष के अनुभवी प्रशिक्षक करवाएंगे कोर्स:
नोडल अधिकारी डॉक्टर आर डी चावला ने बताया कि बोर्ड की ओर से निर्धारित शर्तों के अनुसार अस्पताल में मौजूद वे सर्जन या प्रशिक्षक ही नए विद्याथिर्यों को कोर्स करवा सकेंगे, जिनके पास कम से कम 10 वर्ष का अनुभव होगा। जिला अस्पताल में इस समय एक ही डॉक्टर के पास यह अनुभव है। ऐसे में पहले बैच में एक ही विद्यार्थी कोर्स कर सकेगा। अगले बैच में वे दोनों मिलकर दो अन्य को कोर्स करवाएंगे।
विज्ञापन
2020 से शुरू होगा कोर्स:
सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र नैन ने कहा कि वर्ष 2020 में अस्पताल में यह कोर्स शुरू हो जाएगा। इससे अस्पताल प्रबंधन व यहां आने वाले मरीजों को काफी लाभ होगा।