फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं पूरी हुई एमपीएचडब्लू पुरुष भर्ती प्रक्रिया

हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं पूरी हुई एमपीएचडब्लू पुरुष भर्ती प्रक्रिया

Sat, 01 Jun 2019 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं पूरी हुई एमपीएचडब्लू पुरुष भर्ती प्रक्रिया
कलायत। पिछली सरकार के शासनकाल में निकली एमपीएचडब्लू पुरुष भर्ती प्रक्रिया पूरी न होने पर आवेदकों में रोष है। एमपीएचडब्लू संघ के प्रदेशाध्यक्ष अनिल धर्मेश ने बताया कि 9 वर्ष पहले 1068 पदों पर मांगे गए। मेरिट के आधार पर आवेदनों में से 673 अभ्यर्थियों की लिस्ट विभाग द्वारा जारी की गई थी। शेष बची 365 सीटों पर आज तक कोई भर्ती नही हो पाई जबकि उनके इंटरव्यू भी हो चुके हैं और माननीय अदालत ने भी मामले के शीघ्र निपटारे के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि 3 जून को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास और भर्ती बोर्ड का घेराव किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों से लेकर मंत्री और मुख्यमंत्री से बार-बार गुहार लगाने के बाद झूठे आश्वासनों के अलावा आज तक कुछ नहीं मिला। ऐसे में भविष्य अंधकारमय हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के कानों तक आवाज पहुंचाने के लिए 3 जून को बड़ा आंदोलन कर चंडीगढ़ में सीएम हाउस का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदीप, मंदीप, सुमित, कुलदीप और दूसरे लोगों ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में निकली भर्ती में 90 सीट एचबीसी के लिए निर्धारित थी। बाद में इन्हें सामान्य वर्ग में तबदील कर दिया गया। जिसकी वजह से 275 सीटों का परिणाम अटक गया और कुल मिलाकर 365 सीटों पर अभ्यर्थियों की भर्ती नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed