{"_id":"5cf2b5ecbdec2206fd72d2b6","slug":"15594102011-kaithal-news114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाता में गली का निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाता में गली का निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलायत। गांव बात्ता में पिछले कई दशकों से नथवान पट्टी में गली का निर्माण नहीं हो पाया है। ऐसे में ग्रामीणों को उबड़-खाबड़ गली से निकलना मुश्किल हो रहा है। शनिवार को ग्रामीणों ने गली के कारण हो रही परेशानी पर रोष प्रकट किया। जगदीश जांगड़ा, सुदेश राणा, सोनू राणा, टेक राम वाल्मीकि, देशा राम, रामकुमार नाई, समे सिंह राणा, रूपला जांगड़ा, टोनी राणा ने बताया कि गांव की नथवान पट्टी में सजूमा रोड तक जाने वाली दो गलियां पिछले कई दशकों से खस्ताहाल है। उबड़-खाबड़ गली होने के कारण ग्रामीणों को पैदल चलने में भी ठोकरें लगती हैं। उन्होंने बताया कि बस्ती पिछले कई दशकों से आबाद होने के बाद भी आज तक गली का निर्माण नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि गांव में थोड़ी सी बारिश होते ही गलियों में कीचड़ व जलभराव की स्थिति बन जाती है। जलभराव होने के कारण आने-जाने में लोगों खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इतना ही नहीं सुबह बच्चों को स्कूल जाना होता है या फिर जब लोग अपने घरों से काम पर निकलते हैं तो गली में भरे गंदे पानी के बीच से होकर ही जाना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द गली का निर्माण करवाने की मांग की है।
गलियों का इस्टीमेट बना दोबारा भेजा जाएगा: सरपंच
सरपंच पवन शर्मा ने बताया कि नथवान पट्टी की दो गलियों के अलावा दूसरी गलियों के निर्माण के बारे में पंचायत द्वारा प्रस्ताव पारित कर सांसद को भेजा गया था। लेकिन सांसद कोटे से राशि मंजूर नहीं हो पाई थी। अब दोबारा गलियों का इस्टीमेट बनाकर भेज दिया जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर जल्द गलियों का निर्माण करवा दिया जाएगा।