फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नहर में नहाते समय दो बच्चे डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

नहर में नहाते समय दो बच्चे डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Fri, 31 May 2019 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
नहर में नहाते समय दो बच्चे डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
पूंडरी। गांव मटरवा खेड़ी के पास सिरसा ब्रांच नहर मेें नहाने गए तीन किशोरों में से दो किशोर डूब गए। जिनमें से एक का शव बरामद हो चुका है। बच्चे की मौत से परिवार में मातम छा गया है। जबकि तीसरा पानी के तेज बहाव को देखकर किनारे पर आकर खड़ा हो गया, जिससे वह डूबने से बच गया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूंडरी के तीन किशोर सुमित जांगड़ा (17), खजानचंद गोयल (17) व गोपेंद्र (17) जो कि एक ही क्लास 12वीं व एक ही स्कूल के छात्र थे। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पहली छुट्टी के दिन नहर में नहाने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर गए थे। वैसे तो सिरसा ब्रांच में पानी कम था लेकिन तीनों बच्चों ने नहर के फाटक के पास जहां पानी का बहाव तेज हो जाता है, नहाने लगे। पानी के तेज बहाव को देखकर गोपेंद्र तो नहर से बाहर आ गया, लेकिन सुमित और खजानचंद अनजाने में गहरे पानी में नहाने के लिए आगे बढ़े। जहां पर वो पहले नहा रहे थे, वहां पर कम पानी था और वहां पर पक्का स्थान होने के कारण फिसलन भी थी। एक दम गहरे पानी में जाने से उनके पांव जमीन पर नहीं लगे और पानी का बहाव तेज होने कारण पानी में डूबने लगे। वहां पर नहा रहे और बच्चों ने उनको बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। बाद में तीसरे किशोर गोपेंद्र ने मदद के लिए 100 नंबर पर फोन किया और उसके बाद अपने घर पर फोन किया। सूचना पाकर मौके पर डीएसपी कृष्ण कुमार पुलिस टीम के साथ व बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे। गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से बच्चों को ढूंढने का काम शुरू हुआ लेकिन एक जगह पर गहराई ज्यादा होने व तेज बहाव के चलते दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला। बाद में करीब दो बजे बाढ़ राहत एवं बचाव दल से दीपक गोरा व मुकेश की टीम जींद से प्राइवेट गोताखोर के साथ पहुंची और ऑक्सीजन सिलेंडर व किट सहित नहर में उतारा गया। करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोर को खजानचंद का शव पत्थरों में फंसा हुआ मिला। लेकिन शाम 6 बजे तक भी सुमित नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed