फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   15.50 lakh cheated in the name of sending to Australia

Kaithal News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15.50 लाख ठगे

Wed, 30 Aug 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 30 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
15.50 lakh cheated in the name of sending to Australia
कैथल। युवक व उसकी पत्नी को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर दो आरोपियों ने साढ़े 15 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव माघो माजरी निवासी सुरेंद्र कुमार ने सिटी थाना में शिकायत दी कि वह विदेश जाना चाहता था। गांव का पवन भी विदेश जाने का इच्छुक था। उनके गांव के सन्नी ने उनको 20 अगस्त 2022 को गांव धरौदी जींद निवासी हरदीप सिंह और गांव झील जींद निवासी सोनू से मिलवाया। आरोपियों ने कहा कि वे उसे व उसकी पत्नी को विदेश ऑस्ट्रेलिया भेज देंगे। 25 लाख रुपये की मांग की। 26 अगस्त को आरोपियों ने कैथल बुलाकर उसकी पत्नी के दस्तावेज ले लिए।
विज्ञापन


आरोपियों ने उनसे अलग-अलग समय में 15 लाख 50 हजार रुपये ले लिए। झांसा देते आठ माह बीत गए। जब रुपये वापस मांगे तो वह टालमटोल किया। पंचायत करने पर आरोपी ने कहा कि वह पांच दिन में रुपये दे जाएगा और इस संबंध में शपथपत्र पर लिखकर दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार जून 2023 को सुबह आरोपी ने फोन किया कि वह सोनू और दो व्यक्तियों को पैसे देकर भेज रहा है। क्योड़क के पास होटल में रुपये ले जाए। वह शपथपत्र लेकर पहुंचा तो आरोपियों ने वह कागज लेकर फाड़ दिया और उसे रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।


आरोपी हरदीप ने दूसरे युवक को कहा कि अगर उसने रुपये मांगने की कोशिश की तो वह उन्हें दुष्कर्म के झूठे केस में फंसवा देगा। इसके लिए उसने दो लड़कियां भी तैयार कर रखी हैं। जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed