{"_id":"5c1be892bdec2256ac5023ca","slug":"151545332882-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल के तीन अधिकारियों के तबादले का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिल के तीन अधिकारियों के तबादले का अल्टीमेटम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुगर मिल के तीन अधिकारियों के तबादले का अल्टीमेटम
फोटो नंबर 12
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भारतीय किसान संघ की शुगर मिल में एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान सतीश कुमार ग्योंग की। उन्होंने कहा कि किसानों का 21 क्विंटल 70 किलो गन्ना कम तोला गया। उसकी भरपाई शुरू से लेकर 14 दिसंबर की शाम तक की जाए। कर्मचारियों का कहना है कि यह कम तोल घटना बिजली कट के कारण हुआ है। यह तर्क निराधार है। कम तोल में एमडी शुगर मिल ने तीन कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया और चिप घोटाले को लेकर संदेह के घेरे में आए अधिकारिययों व कर्मचारियों को अभी तक सस्पेंड क्यों नहीं किया गया? किसान नेताओं ने सीधा कहा कि मिल में एमडी, सेल्स मैनेजर, एलडब्ल्यूओ जांच को प्रभावित कर रहे हैं। उन्हें तुरंत प्रभाव से यहां से हटाया जाए। अगर हरियाणा सरकार तुरंत प्रभाव से भारतीय किसान संघ की मांग पर कार्रवाई नहीं करती है तो भारतीय किसान संघ 27 दिसंबर को शुगर मिल में प्रदर्शन करेगा। जिसके लिए जिला युवा प्रमुख दयाल सिंह खुराना, खंड अध्यक्ष पूंडरी दीपक वालिया, जैविक प्रमुख महाबीर धौंस को ड्यूटी सौंपी गई है। इस मौके पर श्रीराम मोहना जिला उपाध्यक्ष, पाला राम जिला उपाध्यक्ष, रामफल फतेहपुर, सुखविंद्र सिंह, सुरेंद्र काकौत, सुरजभान ग्योंग, गंगा राम फरल, रामदेव, जगदीश खुराना, कर्मबीर आर्य मौजूद रहे।