फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति के कार्यालय में जुटे 16 पार्षदों के साथ की भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने मंत्रणा

पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति के कार्यालय में जुटे 16 पार्षदों के साथ की भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने मंत्रणा

Fri, 09 Feb 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति के कार्यालय में जुटे 16 पार्षदों के साथ की भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने मंत्रणा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद कैथल चेयरमैन के छह माह से खाली पड़े पद पर चुनाव के लिए अब उम्मीद जगी है। वीरवार को 16 पार्षदों ने भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड के साथ पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति के कार्यालय में बैठक की और चुनाव के लिए विचार-विमर्श किया। 16 पार्षदों के अलावा 5 अन्य पार्षदों के समर्थन का दावा यशपाल प्रजापति गुट द्वारा किया जा रहा है। आज पांच बजे लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में पार्षदों की बैठक होगी। जिसमें चेयरमैन के नाम के लिए सभी की राय ली जाएगी।

वीरवार सांय यशपाल प्रजापति के कार्यालय में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने पार्षदों के साथ बैठक में चर्चा की। उन्होंने कहा कि मंत्रण के बाद बताया कि शीघ्र ही कैथल नगर परिषद चेयरमैन का चुनाव किया जाएगा। जिसमें चेयरमैन भाजपा समर्थक ही होगा। इस बैठक में 16 पार्षदों ने अपनी सहमति संगठन पर छोड़ दी है। लेकिन भाजपा संगठन पार्षदों की राय लेने के बाद ही फैसला लेगा। करीब 21 पार्षदों का समर्थन इस गुट को है। इन सभी 21 पार्षदों की शुक्रवार सांय लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में बैठक ली जाएगी। जिसमें सभी से चेयरमैन के नाम के लिए पूछा जाएगा। एक नाम पर सहमति के बाद डीसी महोदया से चुनाव का समय लिया जाएगा।ये पार्षद रहे मीटिंग में:-बैठक में पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति, प्रतिनिधि सुरेंद्र पहलवान, प्रतिनिधि विनोद शर्मा, पार्षद महेंद्र थरेजा, कुलदीप सैनी, नरेश मित्तल, नरेश नायक, प्रतिनिधि प्रवीण सिंगला, पार्षद प्रवीण शर्मा, पार्षद गोपाल सैनी, प्रतिनिधि कृष्ण सैनी, प्रतिनिधि संजय गर्ग, पार्षद गौरव ढुल, पार्षद दलबीर भान, प्रतिनिधि काका सचदेवा, पार्षद वरुण मित्तल मौजूद रहे। वहीं पार्षद प्रतिनिधि सतप्रकाश अग्रवाल के समर्थन का दावा किया गया।
विज्ञापन


पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति के कार्यालय में जुटे 16 पार्षदों के साथ की भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने मंत्रणा
भारतीय जनता पार्टी से होगा कैथल नगर परिषद चेयरमैन-अशोक गुर्जर
आज 5 बजे लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में फिर होगी बैठक, चेयरमैन के नाम पर हो सकता है फैसला
इसके बाद लिया जाएगा डीसी से चुनाव के लिए समय
फोटो संख्या-10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed