{"_id":"5970f2b14f1c1b501e8b45f6","slug":"151500574385-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 जुलाई को मनाया जाएगा तीज उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 जुलाई को मनाया जाएगा तीज उत्सव
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 को मनाया जाएगा तीज उत्सव
कैथल। जिला प्रशासन एवं जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में 25 जुलाई को जवाहर पार्क में मेहंदी, साड़ी सज्जा एवं नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चे एवं जिला की महिलाएं भाग ले सकेंगी। इस कार्यक्रम की मुख्यातिथि जिला बाल कल्याण परिषद की अध्यक्षा एवं डीसी सुनीता वर्मा होंगी। यह जानकारी जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान ने दी।
उन्होंने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता के प्रथम समूह में कक्षा 6 से 12 तक, द्वितीय समूह में स्नातक से स्नातकोत्तर एवं ओपन समूह में जिला की कोई भी महिला इस प्रतियोगिता में भाग ले सकती हैं। साड़ी सज्जा प्रतियोगिता के प्रथम समूह में स्नातक से स्नातकोत्तर एवं ओपन समूह में जिला की कोई भी महिला हिस्सा ले सकती हैं। एकल नृत्य प्रतियोगिता के प्रथम समूह में कक्षा 3 से 6, द्वितीय समूह में कक्षा 7 से 12 तथा तृतीय समूह में स्नातक से स्नातकोत्तर के विद्यार्थी एवं ओपन समूह में कोई भी महिला भाग ले सकती है। समूह नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 12 तक एक स्कूल से एक टीम एवं टीम में 6 से 10 बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर बाद एक बजे से साढ़े 3 बजे तक होगा। इच्छुक प्रतिभागी जिला बाल कल्याण अधिकारी कार्यालय में कार्य दिवस के दौरान सुबह 9 से शाम 5 बजे तक तथा 25 जुलाई को दोपहर बाद केवल साढ़े 12 बजे तक ही नाम दर्ज करवा सकते हैं।