{"_id":"6159f9808ebc3e0de3495ed7","slug":"150-participants-took-part-in-yoga-competition-kaithal-news-knl8533322","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग प्रतियोगिता में 150 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग प्रतियोगिता में 150 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन
150 participants took part in yoga competition
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन की ओर से प्रथम जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन आर्यन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में किया गया। जिसमें 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
यह कार्यक्रम जिला योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन के प्रभारी एडवोकेट प्रदुमन सिंह चौहान के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। फेडरेशन के जिला तकनीकी सचिव विनोद आर्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन आयु वर्ग 14, 18, 28 के लिए किया गया। इस प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल योग के अलावा आर्टिस्ट और रिद्मिक योग प्रतियोगिताओं को करवाया गया। प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 150 प्रतिभागियों ने विभिन्न योग प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाया।
कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सत्यदेव आर्य रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर गोल्डन लायंस क्लब के जिला प्रभारी एवं चेयरमैन डॉ. छतवाल एवं वीना सिक्का रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कैथल के निदेशक अभिमन्यु चौहान व सह निदेशक अंजलि चौहान ने की। सभी विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न और मेडल से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
आर्य ने बताया कि जिला में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को अब प्रदेश स्तरीय योग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। अमर रवीश, रामशरण, बदन सिंह, सुबे सिंह, अशोक मित्तल, विक्रम सिंह, देवेंद्र आर्य, प्रीति राठोर व संजीव कुमार मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में आयु वर्ग 14 लड़कियों में क्रमश प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान हर्षिता, स्माइल व परी। आयु 14 लड़कों में दीक्षित, हिमांशु, नैतिक आयु वर्ग 18 लड़कियों में कोमल, अनन्या व अनु। आयु वर्ग 18 लड़कों में मोक्ष, आकाश आयु वर्ग 28 में लड़कियों में मनीषा, अंजलि व विष्णु ने प्राप्त किया। आर्टिस्टिक पेयर में आयु वर्ग 14 हर्षिता, पंकज ने प्रथम, मुस्कान व गरिमा ने द्वितीय, आयु वर्ग 14 में दीक्षित व नैतिक ने प्रथम वंश और जतिन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।