फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   15-year-old Kanishka excels in both academics and yoga, scripting a new success story through hard work.

Kaithal News: 15 साल की कनिष्का पढ़ाई और योग दोनों में अव्वल, मेहनत से लिख रही सफलता की नई कहानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
15-year-old Kanishka excels in both academics and yoga, scripting a new success story through hard work.
कनिष्का
कैथल। मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर सफलता हासिल करने वालों में ओएसडीएवी स्कूल की छात्रा कनिष्का धीमान का नाम भी शामिल हो गया है। पढ़ाई और खेल दोनों क्षेत्रों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही कनिष्का आज जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। कनिष्का ने इस वर्ष 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 96 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दिया। पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ उन्होंने योग में भी राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

योग के क्षेत्र में कनिष्का ने सीबीएसई नेशनल गेम्स में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वहीं पिछले वर्ष राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अब तक वे राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

कनिष्का का कहना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित अभ्यास, समय का सही प्रबंधन और निरंतर मेहनत ही उन्हें इस मुकाम तक लेकर आई है। उनका मानना है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो तो पढ़ाई और खेल दोनों में समान रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है। वह अपनी इस सफलता का श्रेय योग कोच एवं विद्यालय के डीपीई कुलदीप को देती हैं, जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया। इसके अलावा उन्होंने अपने माता-पिता का भी आभार जताया, जिन्होंने हमेशा उनका उत्साह बढ़ाया और हर परिस्थिति में साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहनत से दोनों क्षेत्रों में हासिल की जा सकती हैं उपलब्धियां
कनिष्का की उपलब्धियां यह संदेश देती हैं कि यदि विद्यार्थी अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें तो शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है और यह साबित करती है कि लगन और समर्पण से हर सपना साकार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed