Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   15 thousand people will benefit from the installation of new tube well.

Kaithal News: नया ट्यूबवेल लगने से 15 हजार लोगों को होगा फायदा

Mon, 29 Sep 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 29 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
15 thousand people will benefit from the installation of new tube well.
28kht_20   वार्ड नंबर-12 जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए नए ट्यूबवेल का उद्घाटन करती नगर पाल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। शहर के वार्ड नंबर-12 में रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष हेमलता सैनी नया ट्यूबवेल लगाने का शुभारंभ किया। इसके लगने से वार्ड के 15 हजार लोगों को फायदा होगा। क्षेत्र के लोगों ने ट्यूबवेल शुरू होने पर खुशी जताई।

इस अवसर पर गोशाला समिति के प्रधान नरेंद्र सैनी व उप-प्रधान पवन शर्मा, पाली सैनी व राम रतन सैनी ने कहा कि गौशाला सेवा समिति समाज की हर जरूरत में आगे रहती है। उन्होंने बताया कि समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जहां कस्बे के लोग पानी की समस्या से परेशान हैं, वहां गौशाला की थोड़ी सी जमीन जन कल्याण के लिए समर्पित करना हमारी जिम्मेदारी है। नगर पालिका अध्यक्ष हेमलता सैनी व पार्षद मनीष कुमार मोंटी ने संयुक्त बयान में कहा कि ट्यूबवेल लगने से वार्ड-12 ही नहीं बल्कि आसपास के मोहल्लों में भी पानी की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। नगर पालिका की अध्यक्षा व उपस्थित पार्षदों ने गोशाला सेवा समिति का आभार जताया। उन्होंने कहा जब समाज और संस्थाएं साथ आती हैं, तब विकास कार्यों में तेजी आती है और हर नागरिक को इसका लाभ मिलता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed