फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   14.40 lakhs cheated by blackmailing with video

Kaithal News: वीडियो से ब्लैकमेल कर ठगे 14.40 लाख

Wed, 19 Mar 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 19 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
14.40 lakhs cheated by blackmailing with video
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सदर थाना कैथल के अधीन आने वाले एक गांव में युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसकी वीडियो बना ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती से 14 लाख 40 हजार रुपये हड़प लिए। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

मामले में पहले तो आरोपी युवक ने पीड़ित युवती को अपनी मीठी बातों में बहला-फुसला लिया। इसके बाद युवती को वीडियो कॉल करने के बाद स्क्रीन रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देना लगा।
विज्ञापन


सदर थाना कैथल में दी गई शिकायत में एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवती ने साइबर थाना में दी शिकायत में बताया कि करीब एक माह पहले इंस्टाग्राम पर उसकी जान पहचान एक युवक के साथ हो गई थी। उन दोनों की इंस्टाग्राम, वाट्सएप और स्नैप चैट पर बातचीत होने लगी। फिर युवक वीडियो कॉल पर बात करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने बताया कि युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अश्लील वीडियो कॉल करने के लिए कहा। कॉल करने पर आरोपी ने उसकी नग्न अवस्था में स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपए की मांग करने लगा।


युवक उसको धमकी देकर एक माह में उससे 14 लाख 40 हजार रुपये ले गया। मामले में साइबर थाना प्रभारी शुभ्रांशु ने बताया कि युवती की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed