{"_id":"5cab97cfbdec2214031bd0bb","slug":"141554749391-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में ड्यूटी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों ने देखी फिल्म न्यूटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में ड्यूटी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों ने देखी फिल्म न्यूटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पद्मा सिटी मॉल में सोमवार को चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को चुनाव विषय पर बनी फिल्म न्यूटन दिखाई गई। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने खुद भी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठकर इस फिल्म को देखा और सभी को चुनाव के दौरान ड्यूटी में ईमानदारी और निष्पक्षता से कार्य करने का संदेश दिया।
डीसी ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में जितने भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है, सभी निष्ठापूर्वक अपनी ड्यूटी निभाएं। चुनाव आयोग द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा निर्देशों की पालना दृढ़ता से की जाए। इस चुनाव में जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगी है, उनमें कई अधिकारियों ने इससे पूर्व भी चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया होगा, फिर भी सभी अधिकारी व कर्मचारी अलर्ट होकर कार्य करें ताकि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। डीसी ने बताया कि न्यूटन फिल्म 11 अप्रैल तक हर रोज दो शॉ के माध्यम से दिखाई जाएगी। इस मौके पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीपक खुराना, एक्सईएन कुलदीप सिंह, चुनाव कानूनगो शमशेर सिंह, राजेंद्र सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
चुनाव में ड्यूटी करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देखी फिल्म न्यूटन
फोटो नंबर-23