फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ोकतंत्र सुरक्षा पार्टी व बहुजन समाज पार्टी में लगाई कार्यकर्ताओं की ड्यूटी

ोकतंत्र सुरक्षा पार्टी व बहुजन समाज पार्टी में लगाई कार्यकर्ताओं की ड्यूटी

Thu, 14 Mar 2019 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
ोकतंत्र सुरक्षा पार्टी व बहुजन समाज पार्टी में लगाई कार्यकर्ताओं की ड्यूटी
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी व बहुजन समाज पार्टी में लगाई कार्यकर्ताओं की ड्यूटी
विज्ञापन

अपना सुख-चैन छोडक़र पिछड़ा वर्ग की लड़ाई लड़ रहे हैं राजकुमार सैनी
श्याम मांडी बने लोसुपा के प्रदेश सचिव
फोटो संख्या-30
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (लोसपा) व बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक चंदाना गेट स्थित सैनी भवन में हुई। इस बैठक में मुख्यातिथि के तौर पर लोसपा प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर ने शिरकत की। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर चिरंजी लाल सैनी टोहाना, सांसद राजकुमार सैनी के भतीजे गुलशन सैनी, पूर्व विधायक बनारसी दास वाल्मीकि उपस्थित थे।
धर्मसिंह छौक्कर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हरियाणा में राजकुमार सैनी जैसा लीडर नहीं है और राजकुमार सैनी ने सभी सुख-सुविधाएं छोड़ एवं अपनी जान जोखिम में डालकर जो पिछड़े वर्ग के हितों के लिए जो मुहिम शुरू की है, उसमें सभी को साथ देना होगा। छौक्कर ने कहा कि उन्होंने भी राजकुमार सैनी से प्रेरित होकर लोसुपा ज्वाइन की है। राजकुमार सैनी जैसा नेता हरियाणा में नहीं है। उनमें न तो छल है और न लालच, उन्होंने अपने व्यापार को छोड़ एवं सुख-सुविधा का त्याग करके आपके (गरीबों एवं पिछड़ों) के हितों की लड़ाई शुरू की है, ताकि लोगों को उनका हक मिल सके। सांसद राजकुमार सैनी की मुहिम का असर आपकी आने वाली पीढ़ियों तक को मिलेगा। लोसपा-बसपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट देने के लिए प्रतिदिन 10 लोगों से संपर्क कर हमारी नीतियों को बताएं और लोसपा-बसपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने का आह्वान करें। इस मौके पर जिला ग्रामीण अध्यक्ष राकेश राणा राजौंद, शहरी अध्यक्ष कुशलपाल गुर्जर, राजीव राणा, बुधराम जांगड़ा, बलकार गोलन, धर्मबीर सैनी, श्यामलाल मांडी, सत्यवान सिसला, बॉबी सैनी वाइस चेयरमैन पूंडरी, अनिल सैनी जिला पार्षद, संजीव सैनी, सुरेश बिंदलिश, तरसेम सैनी, अनूप बसपा, रमेश कश्यप, मीनू खान बसपा, टेकचंद सैनी, कमल सैनी, गौरव वर्मा, सुनहरा सैनी, पुरुषोत्तम बढ़सीकरी, ओमप्रकाश मीरा, मांगे राम रेहड़ियां, बलबीर सैनी, रामपाल ढांड, राधेश्याम प्रजापति, कमल राणा, देव राणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


श्याम मांडी बनें प्रदेश सचिव : प्रदेशाध्यक्ष धर्मसिंह ने इस दौरान पूर्व जिला संयोजक रहे श्याम मांडी को प्रदेश सचिव पर नियुक्त करते हुए उनका स्वागत किया। इसके अलावा जिला महामंत्री गौरव वर्मा राजौंद, जिला उपाध्यक्ष पूर्व विधायक बनारसी दास वाल्मीकि तरसेम सैनी, विवेक कौशिक पूंडरी, रविन्द्र गुहला, रामनिवास जांगड़ा राजौंद, जिला सचिव गुरदेव मंडवाल, बलबीर हाबड़ी, राजकुमार जांगड़ा चीका, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ग्योंग, पुरुषोत्तम बड़सिकरी, एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य मांगे राम को नियुक्त किया। इसके अलावा हलका कलायत अध्यक्ष राजकुमार राणा बाता, कैथल अध्यक्ष श्याम लाल सैनी, पूंडरी अध्यक्ष दलबीर पांचाल भाणा, गुहला अध्यक्ष ओमप्रकाश कंबोज, किसान मोर्चा हलका कलायत अध्यक्ष गोलू शर्मा राजौंद, एस.सी. मोर्चा हलका कलायत अध्यक्ष राजेंद्र कुमार को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed