{"_id":"5c1be87abdec2256a50a36b4","slug":"141545332858-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो जीवन सुरक्षा के लिए जरुरी हेलमेट को चंडीगढ़ की तर्ज पर अनिवार्य करने में क्या दिक्कत आ सकती है?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो जीवन सुरक्षा के लिए जरुरी हेलमेट को चंडीगढ़ की तर्ज पर अनिवार्य करने में क्या दिक्कत आ सकती है?
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह के अंदर बिना हेलमेट के सड़क पर न दिखे कोई भी दोपहिया वाहन चालक : एसपी
-एसपी ने जिले के सभी नाका इंचार्ज, एसपीओ और यातायात पुलिस की मीटिंग में दिए आदेश
फोटो संख्या-6
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। वीरवार की सुबह एसपी वसीम अकरम द्वारा कार्यालय पुलिस अधीक्षक में जिले के सभी नाका इंचार्ज, एसपीओ और यातायात पुलिस की मीटिंग लेते हुए आदेश दिए गए कि जिला में एक माह के अंदर सड़क पर कोई भी दोपहिया वाहन चालक बगैर हेलमेट के दिखाई नहीं देना चाहिए। हेलमेट के बिना दोपहिया चालक तथा रेड लाइट की अनदेखी करने वाले वाहन चालक अब विशेष तौर पर पुलिस के निशाने पर रहेंगे।
अभियान के अंतर्गत सभी नाकों पर दो पहिया चालक को निरंतर जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए हैं। एसपी ने कहा कि जब पुलिस एक माह के अंदर साइलेंसर द्वारा पटाखे बजाने वाली बुलेट को सड़क से गायब कर सकती है, तो जीवन सुरक्षा के लिए जरूरी हेलमेट को चंडीगढ़ की तर्ज पर अनिवार्य करने में क्या दिक्कत आ सकती है? जबकि शहर का बुद्धिजीवी और जागरूक वर्ग आपके साथ है। चालान करते समय कई बार चालक पुलिस कर्मचारी व अधिकारियों के साथ बदसलूकी करने लगता है, जिससे निपटने के लिए वे बॉडी कैमरे और मोबाइल का प्रयोग करते हुए उनकी विडियो क्लिप बनाएं। एसपी ने नाका कर्मचारियों को निर्देश दिए कि उनकी ड्यूटी के दौरान रोडवेज बस व प्राइवेट वाहनों के पीछे लटकने व छत पर सवारी करने कारण दुर्घटना होने का अधिकतम अंदेशा बना रहता है, इसलिए इस प्रकार का कोई वाहन नाका से नहीं गुजरना चाहिए। एसपी ने नाका पर नियुक्त कर्मचारियों, अधिकारियों तथा एसपीओ से उनकी विभागीय दिक्कतें पूछी और लगभग सभी शिकायतों का मौके पर निवारण कर दिया गया।