{"_id":"5a6635864f1c1b7c268b5d4d","slug":"141516647814-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 के चुनाव से पूर्व भाजपा को अलविदा कह बनाऊंगा अलग पार्टी : सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2019 के चुनाव से पूर्व भाजपा को अलविदा कह बनाऊंगा अलग पार्टी : सैनी
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। कुरुक्षेत्र के सांसद राज कुमार सैनी ने एक बार फिर दोहराया कि 2019 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले वे भाजपा पार्टी को अलविदा कह देंगे और अपनी पार्टी बनाकर लोकसभा व विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। सैनी हलका विधायक कुलवंत बाजीगर की भतीजी के विवाह समारोह में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह ऐसी पार्टी है जिसने देश का भट्ठा बिठा दिया है। सांसद ने कहा कि भाजपा पार्टी भी अब उसी राह पर चल पड़ी है। वे भाजपा के सांसद होने के नाते भाजपा सरकार के अच्छे कामों की तो तारीफ करेंगे, परंतु गलत कामों का डटकर विरोध करने में भी वे संकोच नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वे जनता द्वारा चुने गए सांसद हैं। जनता के प्रति भी उनकी जवाबदेही है जिसके चलते वह चुनावों तक लोगों के काम करवाएंगे और मौके पर इस्तीफा देकर चुनाव लड़ेंगे। आरक्षण मुद्दे परउन्होंने कहा कि वे अपने स्टेंड पर कायम हैं और उनका आज भी मानना है कि आरक्षण जाति के आधार पर न होकर आर्थिक आधार पर होना चाहिए और यदि आरक्षण देना ही है तो फिर उसका लाभ सभी को मिलना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा जाति विशेष वर्ग को आरक्षण देने के फैसले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह पूरी तरह गलत है। इसी कारण तो वे भाजपा का भी विरोध कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि हाल ही में राज्यसभा में कुछ बिल अटक गए हैं जिससे उनके इस आरोपों की पुष्टि होती है कि देश में जब लोकतंत्र है और चुने हुए प्रतिनिधि जीतकर लोकसभा में पहुंचते हैं तो फिर ऐसे में राज्यसभा का क्या औचित्य है। इस अवसर पर कई अन्य भाजपा नेता भी उनके साथ थे।
2019 के चुनाव से पूर्व भाजपा को अलविदा कह बनाऊंगा अलग पार्टी : सैनी
फोटो संख्या-51