फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   138 students will visit Rajasthan

Kaithal News: राजस्थान का भ्रमण करेंगे 138 विद्यार्थी

Wed, 18 Dec 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 18 Dec 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
138 students will visit Rajasthan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के भ्रमण कार्यक्रम के तहत सोमवार को मेधावी विद्यार्थियों को राजस्थान भ्रमण के लिए रवाना किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के सात पीएम श्री स्कूलों के 138 मेधावी विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें 49 छात्र और 89 छात्राएं शामिल हैं। नए बस स्टैंड से जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज कुमारी ने विद्यार्थियों की बस हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर डीईईओ सरोज कुमारी ने विद्यार्थियों व स्टाफ से कहा कि यह आपके लिए एक अच्छा अवसर है, जिससे आप दूसरे राज्यों की संस्कृति जानने का अवसर मिलेगा। इसलिए अनुशासित रहकर अच्छी-अच्छी जानकारी इकट्ठी करते रहें। उन्होंने कहा कि राजस्थान के जैसलमेर में आप कैथल का प्रतिनिधित्व करेंगे इसलिए सभी बच्चे एक अच्छा उदाहरण पेश करके आए ताकि जिले का नाम रोशन हो उन्होंने बच्चों को अपने अध्यापकों की प्रत्येक बात ध्यान से सुनने के दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने सात दिवसीय गतिविधियों की चर्चा करते हुए कहा कि वहां जीप सफारी, कैमल सफारी भारत-पाकिस्तान बॉर्डर, तनोट माता मंदिर आदि दर्शनीय स्थान का भ्रमण करवाया जाएगा। प्रत्येक दिन बच्चों की प्रतियोगिताएं डांस, कविता इत्यादि प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी। जिला सहायक परियोजना संयोजक कुशल कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से बनाए गए पोर्टल से मेधावी बच्चों का इस भ्रमण के लिए चयन किया गया था। भ्रमण पर सात पीएम श्री स्कूलों के 49 छात्र व 89 छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विद्यार्थियों के साथ सात अध्यापक, अध्यापिकाएं भी शामिल हैं। इस अवसर पर हंस कौर जिला कोऑर्डिनेटर अरुण कुमार, अनीता रानी, कविता देवी, पिंकी रानी, परमजीत कौर, मोनिका गर्ग व निर्मल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed