फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   135 crore rupees for development of kaithal, CM raili in kaithal, develepment issues announcment

कैथल को मिला 135 करोड़ का ‘मनोहर’ तोहफा

Sun, 29 May 2016 12:08 AM IST
beaure/kaithal,amar ujala
beaure/kaithal,amar ujala Updated Sun, 29 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कैथल विकास रैली में 135 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की घोषणा कर जिला मुख्यालय को विकास की नई सौगात प्रदान की। सीएम ने 100 गांवों में रिचार्ज बोरवेल और करनाल रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज के साथ ही पुराने बस अड्डा परिसर में लंबित सिटी स्क्वॉयर के निर्माण कार्य को पूरा करने का एलान किया। उन्होंने गांवों और शहर के विकास के लिए 15 करोड़ रुपये अलग से अनुदान भी दिया। इस पर उत्साहित भीड़ ने सीएम का जोरदार अभिनंदन किया।
विज्ञापन


राव सुरेंद्र सिंह के संयोजन में आयोजित रैली में सीएम निर्धारित समय पर पहुंच  गए। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, सांसद राजकुमार सैनी,  विधायक कुलवंत बाजीगर एवं पूंडरी के विधायक प्रो. दिनेश कौशिक सहित अन्य भाजपा नेता भी पहुंचे थे। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि बेशक कैथल से दूसरी पार्टी के उम्मीदवार विजयी हुए हों। लेकिन उनकी सरकार का नारा सबका साथ, सबका विकास है। पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कराया जाएगा। राव सुरेंद्र सिंह की ओर से रखी गई मांगों पर विचार करते हुए मुख्यमंत्री ने एक साथ लगभग सभी मांगों को स्वीकृति दे दी।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को पानी की बचत करने का आह्वान करते हुए कहा कि पानी को  व्यर्थ न बहने दें। उन्होंने जनता को बिजली बिल भरने की अपील की और कहा कि वे विपक्ष के बहकावे में न आएं। उन्होंने लोगों से हाथ उठवाकर बिजली बिल भरने का संकल्प दिलवाया और कहा कि यदि बकाएदार बिल भरना चाहते हैं, तो उनसे बिल की रकम किश्तों में ले ली जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य को बने 50 वर्ष हो गए हैं। सरकार की ओर से स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया जा रहा है, जिसके लिए 300 करोड़ रुपये की विकास परियोजना तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम और सीएम ईमानदार%3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed