फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   133 years old grain market will be uploaded on the portal

Kaithal News: पोर्टल पर अपलोड होगी 133 साल पुरानी अनाज मंडी

Wed, 14 Jun 2023 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 14 Jun 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
133 years old grain market will be uploaded on the portal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हेफेड चेयरमैन कैलाश भगत के संयोजन में ढांड रोड पर अमृत पैलेस में आयोजित संसदीय क्षेत्र के व्यापारी महासम्मेलन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैथल के व्यापारियों को कई बड़ी सौगात दी हैं। उन्होंने 33 साल पुरानी अनाज मंडी की दुकानों को एनडीसी पोर्टल पर वैध करने का एलान किया। मुख्यमंत्री महासम्मेलन को वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित कर रहे थे।
हाल ही में हुए सर्वे में इन दुकानों को अवैध श्रेणी में रखा गया था। इससे व्यापारी परेशान थे। अमर उजाला ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। आढ़ती अपनी दुकानों को खरीद या बेच नहीं पा रहे थे, जबकि लंबे समय से वे प्रॉपर्टी टैक्स भर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इसके अलावा कैथल नई अनाज मंडी के अस्थाई लाइसेंस की अवधि को सरकार ने बढ़ाकर एक साल कर दी है। इन लाइसेंस के लिए लंबे समय से विवाद चल रहा है। आढ़ती लाइसेंस स्थाई करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

मामला न्यायालय में भी लंबित है। लगातार इस संबंध में आढ़तियों ने विधायक, कृषि मंत्री से लेकर अब व्यापारी सम्मेलन के माध्यम से सीएम से भी गुहार लगाई थी, जिसे मुख्यमंत्री ने पूरा कर दिया है। इससे नई अनाज मंडी में सैकड़ों लोगों की रोजी रोटी एक साल के लिए तो सुनिश्चित हुई ही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैथल में ट्रांसपोर्ट नगर के लिए भी नई नीति बनाने की घोषणा की। इससे व्यापारी वहां कारोबार कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेफेड चेयरमैन कैलाश भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैथल के व्यापारियों की अधिकतर समस्याओं का समाधान करवा दिया है। इससे सभी को बड़ी राहत मिलेगी। सीएम सभी वर्गों के हितों के लिए काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार द्वारा व्यापारियों के हितों के लिए काम किया जा रहा है।
हरियाणा प्रदेश राइस मिलर्स एवं डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत बिट्टू छाबड़ा ने कहा कि हरियाणा भर के आढ़तियों की ढाई प्रतिशत आढ़त की जिम्मेवारी हेफेड चेयरमैन कैलाश भगत को देकर मुख्यमंत्री ने संकेत दिया है कि इस समस्या का भी जल्द समाधान होगा। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा जाएगा। इसके अलावा हैंडलिंग चार्ज के लिए भी मुख्यमंत्री ने हेफेड चेयरमैन को अधिकृत किया है।

ये सभी समस्याएं कैथल के व्यापारियों के लिए काफी परेशानी का कारण बनी हुई थीं। इनके समाधान से व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। व्यापारी सम्मेलन के माध्यम से मुख्यमंत्री से कैलाश भगत कई समस्याओं का समाधान करवाने में सफल रहे हैं। उधर, सम्मेलन में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने भी सरकार की नीतियों की जानकारी दी तथा व्यापारियों से भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed