फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जिला प्रशासन द्वारा गेहूं के अवशेष न जलाने के आदेश कागजों में सिमटें

जिला प्रशासन द्वारा गेहूं के अवशेष न जलाने के आदेश कागजों में सिमटें

Sun, 12 May 2019 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन द्वारा गेहूं के अवशेष न जलाने के आदेश कागजों में सिमटें
राजौंद। कृषि विभाग व जिला प्रशासन द्वारा गेहूं के अवशेष न जलाने के आदेश कागजों में सिमटकर रह गए हैं। किसानों द्वारा गेहूं के अवशेषों के साथ छोटे व बड़े सैकड़ों पौधों को भी आग के हवाले किया जा रहा है। प्रकृति की अनमोल धरोहर व पर्यावरण के सजग प्रहरी वृक्ष आगजनी का शिकार होकर राख में तबदील होते कही भी देखे जा सकते हैं। किसानों को जैसे ही समय मिलता है उसी अनुसार गेहूं के अवशेषों के साथ वृक्षों को भी आग के हवाले कर देते हैं। प्रशासन व कृषि विभाग द्वारा अभी तक इस कार्यवाही को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कदम न उठाने के कारण पेड़ों व अवशेषों को आग लगाने वाले किसानों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। कई लोगों ने बताया कि गेहूं के अवशेषों के साथ हर वर्ष जितने पेड़ पौधे आग की बली चढ़ा दिए जाते हैं उनका चौथा हिस्सा भी किसानों द्वारा रोपित नहीं किया जाता। इस थोड़ी सी लापरवाही के चलते पर्यावरण प्रदूषण, अतिवृष्टि व सुखा पडना एक आम बात बन चुकी है। परंतु मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों व अवशेष जलाने वालों में से किसी को भी इन पर्यावरण के सजग प्रहरी पेड़ों की आग बुझाने की चिंता नहीं है। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस तरह से वृक्षों को आग के हवाले करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed