{"_id":"5cae3bc5bdec22142901a7d4","slug":"131554922437-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर बैठक में उठता है शहर में सीसीटीवी कैमरों का मुद्दा, आज तक हालत जस की तस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर बैठक में उठता है शहर में सीसीटीवी कैमरों का मुद्दा, आज तक हालत जस की तस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। पुलिस लाइन में बुधवार को रोड सेफ्टी ऑर्गेजाइनेशन (आरएसओ) के सदस्यों व पुलिस प्रशासन की मासिक बैठक हुई। जिसमें आरएसओ व पुलिस प्रशासन के लोगों ने यातायात नियमों को लेकर चर्चा की। बैठक में शहर में सीसीटीवी कैमरों की खस्ताहाल सहित कई ऐसे मुद्दे उठे, जो लगभग हर बैठक में उठाए जाते हैं। शहर में चोरियों व अन्य आपराधिक घटनाओं, सांकेतिक बोर्ड न होना, स्कूलों द्वारा यातायात नियमों का पालन न करना और सड़कों पर सरपट दौड़ रहे बेलगाम ऑटो पर लगाम लगाने के लिए अपने सुझाव दिए। बैठक में ट्रैफिक एसएचओ नवीन, सिटी थाना एसएचओ प्रदीप व सिविल थाना एसएचओ प्रहलाद व एएसआई सुभाष मौजूद रहे। जिन्होंने आरएसओ के सदस्यों के समस्याओं सहित यातायात नियमों पर अपने विचार व शिकायतें रखी।
सीसीटीवी कैमरे पड़े हैं खराब : सबसे पहले लाजपत सिंगला ने शहर में सबसे अहम मुद्दे शहर में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों के मुद्दों को उठाया। सिंगला ने कहा कि हर बैठक में पुलिस प्रशासन से सीसीटीवी कैमरे ठीक करवाने की मांग की जाती रही है। लेकिन सालों बीतने के बावजूद यह ठीक नहीं हुए है। जिससे चोरी व दुर्घटना करने वाले आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाता है। इस पर एसएचओ सिटी प्रदीप ने नप को इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की बात कही।
लाल बत्ती खराब होने पर नहीं होती ठीक : राजू ने कहा कि लाल बत्ती पिछले करीब एक महीने से खराब पड़ी है। जिसके कारण चौक पर जाम की स्थिति अधिक बनी है। यहां पर मौजूद पुलिस कर्मी कुर्सियों पर बैठकर फोन में मग्न होते हैं। लेकिन यातायात व्यवस्था को ठीक करने का कोई भी कर्मचारी बीड़ा नहीं उठाता है। इसके साथ ही लोगों को नवग्रह चौक होने के कारण लाल बत्ती नहीं दिख पाती है। इसके साथ ही यहां पर जेबरा क्रॉसिंग भी नहीं हैं।
विज्ञापन
गलियों में काले शीशे वाली गाड़ियों में बैठे रहते हैं लड़का-लड़की : राजू ने कहा कि करनाल रोड पर आईजी कॉलेज के सामने वाली गली में जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां पर कुछ युवक गाड़ियों में काले शीशे जड़कर युवतियों को बैठा यहां अनैतिक कार्य तक करते हैं। लेकिन पुलिस को इसके बारे कोई जानकारी नहीं है। इस पर भी सिटी थाना के एसएचओ प्रदीप ने यहां पर रेड करने का आश्वासन दिया।
शीतल ने कहा कि अंबाला रोड बाईपास, विश्वकर्मा चौक यह दोनों ही काफी व्यस्त चौक हैं। लेकिन यहां पर कोई भी सांकेतिक चिन्ह नहीं है। जिससे आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है। इस पर ट्रैफिक पुलिस एसएचओ नवीन ने विभाग को लिखकर इस समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
आरएसओ संगठन के चेयरमैन सुरेंद्र ने कहा कि स्कूल वाहन भी नियमों की काफी अवहेलना कर रहे है। वे चेकिंग के समय तो वे कैमरे व जीपीएस सिस्टम लगवा देते हैं। लेकिन बाद में वे उसे हटा देते है। उन पर सख्ती होनी चाहिए। बच्चों की जिंदगी जोखिम में न डल सके।
यह रहे मौजूद : बैठक में सुरेंद्र गोयल, राजपाल शर्मा, ओम प्रकाश, शीत भारद्वाज, राजेंद्र, ज्ञान चंद भल्ला, रुलदू राम, सतबीर, धन सचदेवा, नरेंद्र शर्मा, रोहित शर्मा, संजीव वशिष्ट, पवन कुमार, जितेंद्र शर्मा, लाजपत सिंगला, सुमित कुमार, अश्वनी कुमार, गगन, अशोक, संजीव सहित अन्य मौजूद रहे।