फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   रोडवेज हड़ताल के समर्थन में विभिन्न विभागों में हड़ताल का दिन

रोडवेज हड़ताल के समर्थन में विभिन्न विभागों में हड़ताल का दिन

Thu, 01 Nov 2018 12:55 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज हड़ताल के समर्थन में विभिन्न विभागों में हड़ताल का दिन
बिना पढ़ाई बच्चे लौटे घर, विभिन्न विभागों में काम कराने पहुंचे लोग रहे परेशान
विज्ञापन

- रोडवेज हड़ताल के समर्थन में विभिन्न विभागों के 1380 कर्मचारी हुए हड़ताल में शामिल, शिक्षा, जनस्वास्थ्य, बिजली विभाग में रहा काम काज प्रभावित

फोटो नंबर-15, 17, 38, 39, 40,41
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में अन्य विभागों की दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन जिले में 1380 कर्मचारियों ने हड़ताल में भाग लिया और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं पटवारी व कानूनगो एसोसिएशन के अह्वान पर 100 से अधिक पटवारी व कानूनगो भी हड़ताल पर गए। हड़ताल से कई विभागों में काम कराने पहुंचे लोगों को काफी परेशानियां हुईं।
बिजली विभाग में जहां उपभोक्ता परेशान रहे वहीं स्कूलों में अध्यापकों की कमी के चलते विद्यार्थियों को बिना पढ़ाई किए ही छुट्टी के बाद घर लौटना पड़ा। बिल भरने आई शहरवासी बुजुर्ग महिला ओमपति ने बताया कि बिजली का बिल भरने के लिए आई थी। लेकिन यहां कोई नहीं बैठा मिला। जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं अर्जुन ने कहा कि उसे अपना बिल ठीक करवाना था। यहां एसडीओ के कार्यालय से यह ठीक होना था। लेकिन कोई भी यहां पर मौजूद नहीं है। काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

उधर जनस्वास्थ्य विभाग में पहुंचा रोहन भी पानी का बिल न भरे जाने के कारण परेशान रहा। रोहन ने बताया कि काफी दिनों से उसके घर के पानी का बिल पेंडिंग है। लेकिन हड़ताल के कारण बिल भरने वाली ब्रांच में कोई भी कर्मचारी तैनात नहीं है। इसलिए बिल नहीं भरा जा सका। अब इस पर जुर्माना लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल पर स्वास्थ्य कर्मी, लैब में परेशान रहे मरीज
जिला अस्पताल में हड़ताल के कारण पिछले दो दिनों से खून की जांच न होने पर मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इलाज के लिए आए मरीज, इंद्र, मोती, गुरमीत, मुकेश ने बताया कि एक सप्ताह से वे टेस्ट करवाने के लिए भटक रहे हैं। पर्ची बनवाने के लिए घंटो भर इंतजार करना पड़ता है। पहले तो पर्ची बनवाई उसके बाद पता चला कि कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जिससे मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा।

लघु सचिवालय में सामान्य रहा काम-काज : हड़ताल के बावजूद लघु सचिवालय में काम काज सुचारु रुप से चलता रहा। यहां हड़ताल का ज्यादा असर नहीं दिखा। अधिकतर कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर थे।
स्कूलों में नहीं पहुंचे 464 अध्यापक : हड़ताल में सबसे अधिक बिजली विभाग के 641 नियमित व 118 अनुबंधित, अध्यापकों में 464 नियमित व 47 अनुबंधित अध्यापक, जनस्वास्थ्य विभाग में 219 नियमित व 9 अनुबंधित कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। करीब 511 अध्यापकों के स्कूल में ना पहुंचने के कारण बच्चे खाली बैठे नजर आए।

कर्मचारियों ने 16वें दिन दिया धरना, प्रदर्शन जारी
कैथल। हनुमान वाटिका में हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी की ओर से दिया गया धरना 16वें दिन भी जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता जिला सचिव बलवान कुंडू ने की। मंच संचालन सुशील शर्मा ने किया। रोडवेज तालमेल कमेटी के धरने को बिजली विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर, शिक्षक संगठन, वन विभाग पैक्स कर्मचारी, शुगर मिल संगठन, मिड डे वर्कर, सचिवालय विभाग, पटवारी एवं कानूगो, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन, नगरपालिका कर्मचारी यूनियन, किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन, एसएफआई, डीवाईएफआई, इनसो, एनएसयूआई, एसपीएसओ, पीबीबीएस, सीपीआईएम, ग्राम पंचायत गुहणा, ग्राम पंचायत करोड़ा, पूर्व सरपंच क्योडक़ रणबीर, पूर्व सरपंच दिवाल शमशेर, नाजर दयौरा पूर्व चेयरमैन, गुर्जर समाज, ग्राम पंचायत नंद करण माजरा ने पूरा समर्थन दिया। इस मौके पर जिला प्रधान प्रवीण किच्छाना, रामफल शिमला, शमशेर सिरटा, महावीर संधु, शीलू धौंस, निशान सिंह, राजेंद्र ग्योंग, प्रवीन क्योडक़ मौजूद रहे।

बिजली विभाग की हड़ताल 10वें दिन भी जारी
कैथल। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के अह्वान पर रोडवेज के समर्थन में की गई एचएसईबी वर्कर्स यूनियन की हड़ताल लगातार 10वें दिन भी जारी रही। जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय कार्यकारिणी एमसीसी नंदलाल व मंच संचालन यूनिट उपप्रधान शशीपाल चंदाना ने किया। आप्रेशन सब यूनिट के प्रधान जोध सिंह ने किया। यूनिट के प्रधान इकबाल सिंह व यूनिट सचिव दिलबाग सिंह ने सरकार की दमनकारी नीति का विरोध किया। महासंघ के जिला प्रधान गांधी व एमआरपी सर्कल सचिव बलराज धीमान ने कहा कि सरकार जनहित के कार्यों की तालाबंदी करने पर उतारू है। इस अवसर पर प्रधान इकबाल सिंह, जोंध सिंह, हरदीप एसई, सत्यवान कश्यप, सुरजीत मान, रमेश, होशियार सिंह, राहुल, मजीत, चंादीराम, अनिल, बलिंद्ेद्र, विक्रम, अशोक, राममेहर, श्यामलाल, नरेंद्र, महावीर व नरेश आदि मौजूद रहे।

बीडीपीओ कार्यालय में किया प्रदर्शन
कैथल। बुधवार को रोडवेज के समर्थन में कई कर्मचारी संगठनों के सदस्यों ने बीडीपीओ कार्यालय में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता एसकेएस खंड कमेटी के सदस्य व एचवीएसके जिला प्रेस सचिव ओमप्रकाश कुंडू व मंच संचालन राज्य कमेटी सदस्य सुरेश उचाना ने किया। इस अवसर पर जसपाल उपाध्यक्ष सीटू कैथल, पीडब्ल्यूडी से ईश्वर बात्ता, मैकेनिकल से प्रधान दलबीर, बिजली विभाग से कपिल, आईटीआइ से भूपेंद्र, शिक्षा विभाग से प्रधानाचार्य गौरा सिंह, वन विभाग से धूप सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुखबीर मटोर, उपप्रधान राजेश सहारण, हसला से सुरेंद्र बिढान, आशा वर्कर प्रवेश कुमारी, एमडीएम बिमला ने संबोधित किया।

जनस्वास्थ्य विभाग में दूसरे दिन भी जारी रही हड़ताल
फोटो संख्या-42
कैथल। जनस्वास्थ विभाग में कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान कर्मचंद मलिक ने की व मच संचालन जिला चेयरमैन बिजेंद्र शर्मा ने किया। कर्मचंद ने कहा कि हरियाणा की सरकार रोडवेज को अपनी हठधर्मिता के चलते निजी हाथो मै सौपना चाहती है। जिसका कर्मचारी पुरजोर विरोध कर रहे हैं और वे पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर जिला सचिव रणबीर सिंह, जिला कैशियर सुनील सैनी, ब्रांच प्रधान गौतम अग्रेेंज सिंह, खजाना सिंह, रामचंद्र रंगा, राज सैनी, ईश्वर सिंह, सतबीर किठाना, रविंद्र सांगवान, पाल संधु, सुरेंद्र रोहिला, बलविंद भानपुरा, रामदयाल शर्मा, इश्मा, रमन कश्यप, संदीप राजपाल, सलिंद्र सिरटा, धुपा, बलवान, मनजीत, महिपाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

भाकपा ने किया समर्थन
कैथल। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी व सोशलिस्ट यूनिट ऑफ इंडिया पार्टी ने मिलकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया। जिसकी अध्यक्षता का. अशोक शर्मा, का. राजकुमार व का. महेंद्र सिंह बरोट ने की। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान धूप सिंह सिरोही व जिला सचिव जय प्रकाश शास्त्री ने बताया कि जिले के समस्त रिटायर्ड कर्मचारी 2 नवंबर को 11 बजे लघु सचिवालय पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन करते हुए हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों के आंदोलन में शामिल होंगे।

रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में सर्व कर्मचारी संघ ने की हड़ताल
पूंडरी। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के कर्मचारियों ने किसान भवन में रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में हड़ताल पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों का नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ब्लॉक प्रधान पूंडरी कृष्ण करोड़ा, लक्ष्मण सिंह सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा कैशियर ने की। कर्मचारी संघ के कर्मचारी शांतिपूर्ण ढंग से हड़ताल पर किसान भवन में बैठे रहे।
पूंडरी बिजली बोर्ड की यूनिट व सभी सब यूनिटों के कर्मचारियों ने दसवें दिन भी हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में हड़ताल में भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता बलबीर सिंह गुंबर व मंच संचालन दर्शन सिंह ने किया। इस मौके पर पवन कुमार,जगदीश चंद, संदीप कुमार, राम कुमार, लाभ सिंह, अनिल कुमार, सुरजीत सिंह, महाबीर सिंह, लाभ सिंह, रोशनलाल, जितेंद्र बाकल, सतबीर सिंह, महेंद्र कुमार, अंकित जेई, संदीप कुमार, प्रवीन कुमार, अंकुर सिंह, राजेश कुमार, चंद्रपाल, सुनिल, मनोज कुमार, रमेश कुमार, दर्शन सिंह, रजनीश, राजबीर, हंसराज, लाभ सिंह, रोशनलाल व संजीव कुमार भी मौजूद रहे।

कर्मचारियों ने दसवें दिन भी सरकार के प्रति रोष जताया
राजौंद। सब डिविजन प्रांगण में कर्मचारियों ने दसवें दिन भी सरकार के प्रति अपना रोष जताया। दसवें दिन सब यूनिट राजौंद सचिव मनोज बालू की अध्यक्षता में रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने बढ़ चढक़र भाग लेते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान मनजीत, सुरेश, अनिल, नरेश, शमशेर, हरि सिंह, सुभाष सहित कर्मचारी मौजूद थे।
उधर, सर्व कर्मचारी संघ व सीटू के बैनर तले ब्लाक के कर्मचारियों की बैठक जल घर में हुई। जिसमें शिक्षा विभाग, नगरपालिका, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, मिड डे मील, बिजली बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक के बाद नगर में जलूस निकालकर सरकार के प्रति रोष प्रकट किया। इस दौरान राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक प्रधान मा.अमरनाथ, मा. सुशील, राजकुमार, रामफल पटवारी, संतोष, सावित्री, संजीव कुमार, सुनीता, जगदीश ने अपने विचार रखे।

सीवन में भी किया प्रदर्शन
सीवन। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की तालमेल कमेटी सीवन ने हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में लगातार दूसरे दिन भी जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान स्वराज सिंह व संचालन सचिव शीशपाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर वन मजदूर यूनियन के प्रदेश प्रधान विजय शर्मा, खेत मजदूर यूनियन के जिला कमेटी सदस्य अमृत लाल कामरेड, पब्लिक हैल्थ के प्रधान सुरेन्द्र राणा, बाल कृष्ण, कमल शर्मा ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर शीनू बैनीवाल, जोगिन्द्र आर्य, विष्णुदत, ओम प्रकाश, हरि चन्द, नरेश, पारस व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

सार्वजनिक परिवहन सेवा समेत किसी भी सरकारी विभाग को बिकने नहीं देंगे
कलायत। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन व सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ सर्व कर्मचारी संघ, सीटू, शिक्षक तालमेल कमेटी व संयुक्त कर्मचारी संघ के सांझा आह्वान पर दूसरे दिन भी विभिन्न विभागों का प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शन में खंड कलायत के बिजली, जन स्वास्थ्य, नगरपालिका, स्वास्थ्य, सिंचाई आदि विभागों के कर्मचारियों के अलावा अध्यापक, वन मजदूर, आशा, आंगनबाड़ी, मदर ग्रुप एवं मिड डे मील वर्कर सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। धरने-प्रदर्शन की अध्यक्षता ब्लाक कमेटी सदस्य मास्टर ओमप्रकाश कुंडू तथा मंच राज्य सचिव ने किया। धरने को प्रिंसिपल गोरा सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान मास्टर सुखबीर, उपाध्यक्ष मास्टर राजेश सहारण, बिजली नेता कपिल सिंह व नरेश, मैकेनिकल वर्कर यूनियन के नेता ईश्वर बात्ता व दलबीर, आशा वर्कर्स यूनियन की नेत्री प्रवेश कुमारी, मिड डे मील वर्कर यूनियन की नेत्री राजो देवी, ब्लाक कैशियर राममेहर, वन मजदूर यूनियन नेता धूपसिंह, बशेसर समेत अनेक कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।


फतेहाबाद में हुए बल प्रयोग की निंदा की
कैथल। एसएफआई ने कमेटी फतेहाबाद व भिवानी में कर्मचारियों पर हुए बल प्रयोग की कड़े शब्दों मे निंदा की। बुधवार को एसएफआई ने प्रदर्शन करते हुए रोडवेज हड़ताल का समर्थन किया। राज्य अध्यक्ष सुमन व राज्य सचिव सुरेन्द्र सिंह संयुक्त रूप से कहा कि फतेहाबाद में हरियाणा के मुख्यमंत्री के आने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर पुलिस ने बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed