फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   संदिग्ध बुखार से चार की मौत, लोग बता रहे हैं डेंगू से हुई हैं मौतें, विभाग का इंकार

संदिग्ध बुखार से चार की मौत, लोग बता रहे हैं डेंगू से हुई हैं मौतें, विभाग का इंकार

Mon, 29 Oct 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध बुखार से चार की मौत, लोग बता रहे हैं डेंगू से हुई हैं मौतें, विभाग का इंकार
फोटो संख्या-31 व 32
विज्ञापन

संदिग्ध बुखार से चार की मौत, डेंगू की आशंका, विभाग का इनकार
तीन गांव चंदाना में, एक कलायत में हुई मौत, चंदाना से तीनों मृतक पहुंच गए थे जिला अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। संदिग्ध बुखार के कारण गांव चंदाना में तीन व कलायत में एक की मौत हो गई। लोग मृत्यु का कारण डेंगू बता रहे हैं। लेकिन विभाग ने इससे स्पष्ट इनकार किया है। गांव चंदाना में पहले भी कई मौतें अचानक हो गई थीं। अब लोग मंगलवार को डीसी धर्मबीर सिंह से मिलकर गांव में विशेष अभियान चलाए जाने की मांग करेंगे।
गांव चंदाना निवासी एडवोकेट देवेंद्र शर्मा ने बताया कि गांव में पहले भी संदिग्ध बुखार के कारण कई मौतें हुई थीं। अब पिछले तीन दिनों में एक नौजवान युवती सहित तीन की मौत हो चुकी है। गांव निवासी 20 साल की ज्योति को जिला अस्पताल में बुखार के बाद दाखिल करवाया गया था। इसके बाद 23 से 25 अक्तूबर तक अस्पताल में दाखिल रखा। 25 को छुट्टी दे दी गई। रात को फिर से बुखार हो गया। 26 को फिर से अस्पताल में ले जाया गया। वहां से उसे दवा देकर वापस भेज दिया गया। लेकिन 27 को उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसकी प्लेटलेट्स घटी है। वह बारहवीं पास करने के बाद घर पर ही रह रही थी। मृतका का रिश्ता भी तय हो चुका था।
विज्ञापन

इसी प्रकार से गांव वासी रामदिया (55) का इलाज जिला अस्पताल में बुखार के बाद दाखिल करवाया गया था। वहां से उसे करनाल ले जाया गया। इसके बाद पीजीआई रोहतक ले जाया गया। वहां रविवार रात्रि उसकी मौत हो गई। उसका सोमवार की सुबह ही अंतिम संस्कार किया गया है। इसी प्रकार से गांव वासी महिला जूनी देवी महिला जूणी पत्नी सतनारायण को भी वायरल बुखार के बाद जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां से उसे करनाल रेफर किया गया। वहां से पीजीआई रोहतक ले जाया गया। वहां रविवार रात को उसकी मौत हो गई। उसका भी सोमवार की सुबह अंतिम संस्कार करवाया गया है। परिजनों को पूरा अंदेशा है कि इनकी मौत डेंगू के कारण हुई है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की ड्रेन में आ रहा है नाले का पानी
एडवोकेट देवेंद्र शर्मा ने कहा कि गांव में ड्रेन में आता है। इस कारण गांव में मच्छरों व गंदगी की भरमार है। पहले भी गांव में कई मौतें हुई थीं। उस समय विभाग ने एंटी लारवा दवा का छिड़काव करवाया था। लेकिन अब फिर से वही स्थिति है। गांव के लोग मंगलवार को इस संबंध में डीसी से मिलेंगे और गांव में विशेष अभियान चलाए जाने की मांग करेंगे।

संदिग्ध डेंगू के डंक से महिला की मौत
कलायत। कलायत में लगातार संदिग्ध डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। लगभग हर दूसरे घर में वायरल बुखार कहें या संदिग्ध डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। रविवार को बुखार से एक महिला अंजू की मौत हो गई। अंजू की मौत पर नगर में लोग स्तब्ध हैं। सरकारी अस्पताल में डेंगू का टेस्ट न होने की सुविधा को लेकर लोगों में रोष है। सुशील शर्मा, कृष्ण राजपूत, रवींद्र धीमान विनोद कुमार, राकेश गर्ग, मंजीत मोर, ईश्वर निर्मल, सतीश धीमान, कमलेश देवी का कहना है नगर में बुखार का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। हैरानी की बात है कि सरकारी अस्पतालों में डेंगू के मरीजों की पुष्टि ही नहीं हो पा रही है। इसके लिए जिला मुख्यालय पर जाना पड़ता है। कलायत ही नहीं गांव खरक पांडवा, पिंजुपुरा, कौलेखां में भी डेंगू का भंयकर प्रकोप बना हुआ है। इस कारण से मरीजों में संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है।

-------
चंदाना के तीनों केसों में मृतकों की मौत के कारण का पता लगाया जाएगा। कलायत में हुई मौत का मामला उनकी जानकारी में नहीं है। जिले में अब तक डेंगू के 12 केस सामने आए हैं। इसमें मौत का एक भी मामला नहीं है।
-डॉ. नीलम कक्कड़, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed