फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सुबह पांच बजे भाजपा नेताओं के घर के बाहर सफाई कर्मचारियों ने बजाया शंख

सुबह पांच बजे भाजपा नेताओं के घर के बाहर सफाई कर्मचारियों ने बजाया शंख

Wed, 23 May 2018 11:37 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
सुबह पांच बजे भाजपा नेताओं के घर के बाहर सफाई कर्मचारियों ने बजाया शंख

विज्ञापन
सुबह पांच बजे भाजपा नेताओं के घर के बाहर सफाई कर्मचारियों ने बजाया शंख
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की हड़ताल 15 वें दिन भी जारी
फोटो नंबर-1 से 3
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की हड़ताल लगातार 15 वें दिन भी जारी रही। बुधवार को धरने की अध्यक्षता प्रधान रामशरण कल्याण ने की। बुधवार सुबह 5 बजे सफाई कर्मचारियों ने भाजपा नेताओं के निवास स्थान के आगे शंख बजा उनको नींद से जगाया। इस दौरान सभी सफाई कर्मचारी नगर पालिका परिसर में एकत्रित हुए। जिसके बाद वे मेन बाजार से होते हुए भाजपा नेता रविभूषण गर्ग, राव सुरेंद्र व यशपाल प्रजापति के निवास स्थान पर पहुंचे।

थाली बजाकर एवं शंख बजाकर उठाएंगे सोये हुए नेताओं को:-
नगरपालिका कर्मचारी संघ द्वारा लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने बुधवार को तड़के भाजपा नेता रविभूषण गर्ग के निवास पर थाली और शंख बजाकर सोई हुई भाजपा सरकार को उठाने का प्रयास किया। आज नगरपालिका कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर रविभूषण गर्ग को मिले। कर्मचारियों ने अपनी मांग रखते हुए कहा की भाजपा ने चुनाव से पहले जो वायदे किये थे, उन्हें भूल चुकी है। उन्होंने कहा की भाजपा ने वायदा किया था कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। लेकिन चार वर्ष पूर्ण हो जाने के बाद भी कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया। झाड़ू अलाउंस के नाम पर मजाक किया जाता है। कर्मचारियों ने भाजपा नेता रविभूषण गर्ग से अपनी मांगे मनवाने के लिए निवेदन किया है।
विज्ञापन

धरने को समर्थन देने के लिए पहुंचे विपक्षी पार्टियों के नेता:-
धरने को आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश गर्ग व कांग्रेस पार्टी के रामनिवास मित्तल पूर्व चेयरमैन, पूर्व पार्षद सुरेंदर रांझा, रणबीर सिंह, सुरजीत बावा, सुल्तान सिंह, जोगिंदर सैनी, आनंद शर्मा, इनेलो के दलित सेल के प्रधान रामदिया चावरिया तथा सीपीआईएम के जिला सचिव प्रेम चंद ने भी नगरपालिका कर्मचारियों की सभी मांगो को जायज मानते हुए आंदोलन का समर्थन किया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव जरनैल सिंह ने बताया कि यदि सरकार ने बातचीत द्वारा तुरंत समाधान नहीं किया तो वीरवार को मेकेनिकल वर्कर यूनियन नगरपालिका के समर्थन में पेयजल, सीवर, नहरों के रख रखाव व सड़कों की रिपेयर के कार्य का 8 बजे से 12 बजे तक पूर्ण विरोध कर डीसी के माध्य्म से हरियाणा सरकार को ज्ञापन भेजेगी। इस अवसर पर राजेश अटेला, मनोज गुहणा, शिव चरण, कृपाल गिल, संतरो, अंगूरी, विद्या, राजेन्द्र टांक, राजेश, जगदीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed