{"_id":"59bd73584f1c1b8f688b4f27","slug":"131505588056-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध डेंगू बुखार से पीड़ित व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध डेंगू बुखार से पीड़ित व्यक्ति की मौत
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भाणा में डेंगू आशंकित युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव भाणा के डेंगू आशंकित युवक की शुक्रवार रात एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक झारखंड का रहने वाला है, जो पिछले कई सालों से गांव में रहकर मजदूरी करता था। शनिवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
झारखंड के जिला कुंटी में गांव केलो निवासी पतरस (मृतक के मौसा)ने बताया कि किशोर कई सालों से कैथल के गांव भाणा में एक व्यक्ति के पास रहकर मजदूरी करता था। करीब एक सप्ताह पहले उसे बुखार आया। शहर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे डेंगू और पीलिया की शिकायत बताई थी। यहां कोई सुधार न होने पर उसे हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान रात को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल वालों ने डेंगू व पीलिया से युवक की मौत होना बताया है। सिविल लाइन थाना से मामले के जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि बीमारी से मौत होना बताया जा रहा है, पुलिस ने धारा 174 के तहत शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।