फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   1310 connections found 186 places in the investigation, electricity theft

1310 कनेक्शनों को जांच में 186 जगह मिली बिजली चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
1310 connections found 186 places in the investigation, electricity theft
कैथल। बिजली निगम की टीम ने बिजली चोरी पकड़ने के लिए सोमवार को दिनभर छापामारी की। इस दौरान 1310 कनेक्शनों की जांच में 186 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। इस दौरान टीम ने 40.95 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह निगम की 28 टीमें बिजली चोरी के खिलाफ अभियान में उतरीं। टीमों ने शहरी और ग्रामीण इलाके मिलाकर लगभग 1310 स्थानों पर छापामारी की। 12 सब डिवीजनों में बिजली चोरी पकड़ने के लिए निगम ने 28 टीमें गठित की है। हर एक टीम में तीन से चार कर्मचारी शामिल रहे। छापामारी के दौरान पुलिस टीम भी मौजूद रही। शहरी और ग्रामीण इलाके में औद्योगिक, व्यावसायिक और घरेलू कनेक्शनों की जांच की जा रही है। कागजों में लोड मिला कम, घर पर ज्यादा बिजली चोरी को लोग अलग-अलग तरीके से कर रहे थे। कई स्थानों पर घरेलू बिजली का लोड भी अधिक मिला, जबकि कागजों में कम था। सबसे ज्यादा चोरी के मामले मीटर में तार लगाने के बजाय डायरेक्ट तार जोड़कर बिजली चोरी करते पकड़े गए। अन्य कई तरीकों से भी बिजली चोरी की जा रही थी। टीम के अधिकारियों ने मौके पर वीडियोग्राफी भी करवाई।
विज्ञापन

जिले में हैं कुल 184 फीडर
जिले के करीब 292 गांवों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। कैथल जिले में कुल 184 फीडर हैं। जिले में एक सर्कल कार्यालय, तीन डिवीजन और सात सब डिवीजन हैं। वहीं, बिजली निगम को लाइन लॉस से हर महीने लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। अब चोरी पकड़ने का अभियान शुरू होने के बाद इस पर अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम के एक्सईन प्रदीप गोयत ने बताया कि 28 टीमें सुबह ही फील्ड में उतरीं। जिले में 1310 जगहों पर टीम ने छापामारी की। बिजली चोरी पर हर हाल में अंकुश लगाया जाएगा। टीम की ओर से आगे भी लगातार बिजली चोरी के विरोध में अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed