फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   13 thousand 378 people will vote for the first time

13 हजार 378 लोग पहली बार डालेंगे वोट

Wed, 09 Apr 2014 05:05 PM IST
अमर उजाला, कैथल
अमर उजाला, कैथल Updated Wed, 09 Apr 2014 05:05 PM IST
विज्ञापन
13 thousand 378 people will vote for the first time
कैथल।  दस अप्रैल को होने वाले चुनाव में जिले के 13 हजार 378 मतदाता पहली बार मताधिकार का उपयोग करेंगे। ये मतदाता हाल ही में 18 वर्ष उम्र पूरी होने पर मतदाता सूची में दर्ज किए गए हैं। डीसी एनके सोलंकी ने बताया कि कुरुक्षेत्र लोकसभा के अंतर्गत जिला में गुहला, कलायत, कैथल व पूंडरी विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या छह लाख 84 हजार 732 हो गई है, जिसमें पुरुषों की संख्या तीन लाख 72 हजार 620 तथा महिला मतदाताओं की संख्या तीन लाख 13 हजार 112 है। गुहला विधानसभा में कुल एक लाख 61 हजार 89 मतदाता हैं, जिसमें 85 हजार 824 पुरुष और 75 हजार 265 महिला मतदाता शामिल हैं। कलायत विधानसभा क्षेत्र में कुल एक लाख 82 हजार 241 मतदाता हैं, जिसमें एक लाख एक हजार 39 पुरुष तथा 81 हजार 202 महिला मतदाता शामिल हैं। कैथल विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 78 हजार 371 मतदाता हैं, जिसमें 96 हजार 172 पुरुष तथा 82 हजार 199 महिला मतदाता हैं। इसी प्रकार पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 64 हजार 31 मतदाता हैं, जिनमें 89 हजार 585 पुरुष तथा 74 हजार 446 महिला मतदाता शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed