{"_id":"6a0622457aac9116f109f35d","slug":"128-poles-fell-in-the-storm-wires-were-also-broken-kaithal-news-c-245-1-kht1013-149354-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आंधी में गिरे 128 खंभे, तारें भी टूटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आंधी में गिरे 128 खंभे, तारें भी टूटीं
विज्ञापन
शहर में हुई बारिश से गुजरते वाहन चालक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। जिले में बुधवार रात आई तेज आंधी और झमाझम बारिश के कारण बिजली विभाग के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। पूरे जिले में अलग-अलग स्थानों पर बिजली के करीब 128 पोल गिर गए, जबकि कई जगहों पर मुख्य सप्लाई की तारें टूटकर जमीन पर आ गिरीं। कई जगह पर पेड़ भी गिरे हैं।
कैथल शहर के जखौली अड्डा क्षेत्र में रात को बिजली गुल रही और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जखौली अड्डा और इसके आसपास के रिहायशी इलाकों में ज्यादा असर देखने को मिला। यहां तेज हवाओं के कारण पेड़ और भारी टहनियां बिजली की लाइनों पर गिर गईं जिससे कई पोल बीच से टूट गए और तारें आपस में उलझकर टूट गईं। विभाग को पूरी लाइन की बिजली सप्लाई काटनी पड़ी।
एक तरफ जहां आंधी-बारिश से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं अगले ही दिन आसमान साफ होते ही तेज धूप से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन के समय गर्मी बढ़ी जिससे अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण आने वाले दिनों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना अभी भी बनी हुई है जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
चल रहा मरम्मत का कार्य
सुबह होते ही बिजली निगम की तकनीकी टीमें नुकसान का जायजा लेने फील्ड में उतरीं। टूटे हुए 128 खंभों को बदलने और नई तारें बिछाने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को काम पर लगाया गया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नुकसान का दायरा काफी बड़ा है लेकिन युद्ध स्तर पर मरम्मत का कार्य चलाया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को आंशिक रूप से बहाल करने की कोशिशें जारी हैं।
अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि देर शाम तक सभी मुख्य लाइनों को दुरुस्त कर सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।