फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   12.25 lakh rupees were grabbed by pretending to be a friend living in America

Kaithal News: अमेरिका में रहने वाला दोस्त बनकर हड़पे 12.25 लाख

Sun, 14 Sep 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 14 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
12.25 lakh rupees were grabbed by pretending to be a friend living in America
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। खुद को अमेरिका में रहने वाला दोस्त बताकर एक ठग ने कैथल के एक युवक से 12 लाख 25 हजार रुपये हड़प लिए। अलग-अलग बहाने बनाकर युवक से और रुपये की मांग की गई, तो उसने अपने असली दोस्त को कॉल किया। कॉल के बाद धोखाधड़ी का मामला सामने आया। शिकायतकर्ता ने साइबर थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

गांव मूंदड़ी निवासी संजीव ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसका असली दोस्त, गांव फरल निवासी प्रदीप राणा, 2-3 साल से अमेरिका में है। कुछ दिन पहले संजीव को फेसबुक पर प्रदीप कुमार के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिस पर प्रदीप की ही फोटो लगी थी। संजीव ने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली।
विज्ञापन


प्रारंभ में फ्रेंड ने घर-परिवार की बातें की और हालचाल पूछा। इसके बाद कहा कि वह अगले महीने इंडिया आएगा और अगर कुछ मंगवाना है तो बता दें। कुछ दिनों बाद उसने कहा कि वह पैसे भेज रहा है और पूछा कि क्या संजीव उसके पैसे रख लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात बनकर किया फोन ः अगले दिन एजेंट ने फोन कर बताया कि प्रदीप को इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने पकड़ लिया है और इसके लिए पांच लाख रुपये और भेजने हैं। जब लगातार रुपए मांगने लगे, संजीव ने वास्तविक प्रदीप को कॉल किया। वास्तविक प्रदीप ने बताया कि उसने कोई रुपये नहीं भेजे हैं।

साइबर थाने में दर्ज शिकायत में संजीव ने बताया कि अज्ञात आरोपियों ने कुल 12,25,000 रुपये की धोखाधड़ी की। साइबर थाने के एसएचओ सुभ्रांशु ने कहा कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से की धोखाधड़ी

व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से साइबर ठग ने झांसा देकर यह ठगी की। सहमति मिलने के बाद संजीव से आधार कार्ड की फोटो मांगी गई और बताया गया कि पेमेंट वेस्टर्न यूनियन से भेजी जाएगी। थोड़ी देर बाद वेस्टर्न यूनियन की 10,30,800 रुपए की स्लिप भेज दी गई। उसे कहा गया कि बैंक की तरफ से फोन आएगा और सर्वर डाउन होने के कारण राशि अगले दिन आएगी। साथ ही उसे 2,55,000 रुपए एजेंट को देने के लिए कहा गया। संजीव ने दिए गए खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। थोड़ी देर बाद उसी एजेंट ने 4,70,000 रुपये और भेजने के लिए कहा, जो उसने भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed