फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   भाजपा के घोषणा-पत्र के एक भी वायदे को पूरा नहीं कर पाई सरकार

भाजपा के घोषणा-पत्र के एक भी वायदे को पूरा नहीं कर पाई सरकार

Sun, 23 Dec 2018 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के घोषणा-पत्र के एक भी वायदे को पूरा नहीं कर पाई सरकार
घोषणा पत्र के एक भी वादे पूरा नहीं कर पाई सरकार : माजरा
विज्ञापन

- 30 दिसंबर को बालू गांव में पहुंचेगी हरियाणा जन अधिकार यात्रा
फोटो नंबर-03
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा सरकार में पूर्व संसदीय सचिव रहे वरिष्ठ इनेलो नेता रामपाल माजरा ने कहा कि भाजपा ने चुनावों से पहले जनता के साथ घोषणापत्र में अनेक लोक लुभावने वादे किए थे। लेकिन सत्ता के चार साल पूरे होने के बाद भी सभी अधूरे पड़े हैं। माजरा शनिवार को अपने निवास पर प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर कड़ा कटाक्ष किया।
माजरा ने कहा कि हरियाणा में करोड़ों रुपये की लागत से खोदी गई हांसी बुटाना नहर को 12 वर्ष बीत हो चुके हैं लेकिन आज तक न तो इसमें पानी आया और न ही इसके लिए कोई प्रयास किया गया। यह नहर मौत का कुआं बन कर रह गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी सेवाएं ठप पड़ी हुई हैं, शिक्षा का स्तर गिर चुका है। माजरा ने बताया कि हरियाणा जन अधिकार यात्रा 30 दिसंबर को कलायत हलके के गांव बालू में पहुंचेगी, जिसके स्वागत और समर्थन के लिए इनेलो कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और उसका जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी लड़ाई निजी हितों को लेकर है, किसानों के हकों को लेकर नहीं बल्कि सरकार की कार्रवाई से बचने के लिए हुड्डा यात्रा कर रहे हैं। इस अवसर पर हलका प्रधान एवं पूर्व सरपंच संजीव छौत, युवा जिलाध्यक्ष अनिल तंवर, ओमप्रकाश ढांडा, कृष्ण चीकू वाल्मीकि, विकास बालू, संदीप ढांडा, राममेहर खुराना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन




सरकार पर निशाना साधते हुए रामपाल माजरा ने कहा कि स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने, हांसी-बुटाना नहर को जीवित करने, एसवाईएल, दादूपूर नलवी नहर, महंगाई को कम करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने आदि मुद्दों को लेकर यह यात्रा शुरू की गई है और इन मुद्दों को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। इनेलो ने अनेक यात्राएं प्रदेशभर में की जा चुकी हैं और सभी में सफलता भी मिली है। उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार में किसानों की जमीनें बेची गई। 70 हजार सीएलयू उनकी सरकार में हुए थे, मानेसर लैंड स्कैम बहुत बड़ा घोटाला हुआ जिसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम है और इसी मामले में कार्रवाई से बचने के लिए हुड्डा यात्रा कर रहा है। रामपाल माजरा ने कहा इनेलो ने हमेशा जनता के लिए लड़ाई लड़ी है और कांग्रेस ने जनता से खिलवाड़ के सिवा कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed