फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव के लिए एसडीएम ने जारी किया कार्यक्रम

नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव के लिए एसडीएम ने जारी किया कार्यक्रम

Wed, 24 Oct 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव के लिए एसडीएम ने जारी किया कार्यक्रम
नगर पालिका उपाध्यक्ष का चुनाव 25 को
विज्ञापन

एसडीएम ने जारी किया कार्यक्रम, सुलह के लिए पिंटू गुट ने बढ़ाया हाथ
दो दिवसीय भ्रमण के लिए पार्षदों को अपने साथ लेकर विधायक बाजीगर रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। नगर पालिका चीका के उपाध्यक्ष पद का चुनाव वीरवार 25 अक्तूबर को 11 बजे करवाया जाएगा। हालांकि इस तारीख के संबंध में सोशल मीडिया में एक दिन पहले ही अनुमान चल पड़े थे। एसडीएम गुहला एवं चुनाव अधिकारी संजय कुमार मंगलवार को नगर पालिका पहुंचे और बाकायदा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।
इधर, विधायक बाजीगर के प्रबल विरोधी एवं नगर पालिका अध्यक्षा अमनदीप शर्मा के पति भाजपा नेता राजेश शर्मा पिंटू ने सर्वसम्मति के लिए सहयोग का हाथ बढ़ा दिया है। पिंटू ने कहा कि अगर विधायक बाजीगर उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार का नाम आपसी सहमति से तय कर लें तो वे बिना शर्त समर्थन करने को तैयार हैं। उधर, देर शाम विधायक कुलवंत बाजीगर अपने समर्थक पार्षदों को साथ लेकर संक्षिप्त भ्रमण पर निकल गए हैं। बताया जा रहा है कि सभी पार्षद 25 तारीख को सीधे नगर पालिका भवन ही पहुंचेंगे।
विज्ञापन

काबिले जिक्र है कि विधायक कुलवंत बाजीगर व भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेश शर्मा पिंटू के बीच सियासी रार तभी से चली आ रही है जब विधायक किसी और को नगर पालिका चीका का अध्यक्ष बनवाना चाहते थे लेकिन तमाम विरोध के बावजूद पिंटू अपनी पत्नी अमनदीप शर्मा के सिर प्रधानगी का ताज बंधवाने में कामयाब हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो सुधरेंगे शहर के हालात : पालिका अध्यक्षा अमनदीप शर्मा व विधायक बाजीगर के समर्थक पार्षदों के बीच चल रही खींचतान का खामियाजा शहर वासियों को भुगतना पड़ रहा है। शहर में सफाई का बुरा हाल है तथा छोटे छोटे विकास कार्य भी अधर में लटके पड़े हैं। पूछे जाने पर दोनों पक्ष एक दूसरे पर रोड़े अटकाने के आरोप प्रत्यारोप जड़ते रहे हैं। आम चर्चा है कि पालिका उपाध्यक्ष चुनाव को पिंटू सुलह के अवसर के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं ताकि इसी बहाने दोनों पक्षों में तालमेल हो जाए और शहर के बुरे हो चुके हालात सुधर जाएं। खबर ये भी है कि इस पहल को विधायक पक्ष भी सकारात्मक नजरिए से ले रहा है। विधायक कुलवंत बाजीगर भी शहर में विकास कार्य रुकने के लिए मिल रहे अपयश से छुटकारा चाहते हैं ताकि अगले विधानसभा चुनाव में नगर पालिका का भूत उन्हें परेशान ना करे।


चर्चा में चार नाम : नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में वार्ड 1 के पार्षद राजेश सीड़ा, वार्ड 2 की पार्षद समता देवी, वार्ड 8 के पार्षद शीश पाल जिंदल तथा वार्ड 14 के एमसी प्रदीप वर्मा सहित कुल चार दावेदारों के नाम चर्चा में चल रहे हैं। उक्त चारों पार्षद विधायक कुलवंत बाजीगर के गुट से आते हैं तथा चारों की भ्रमण के लिए विधायक के साथ गए हैं। इन चारों में से विधायक किसके सिर पर अपना हाथ रखेंगे और बाकी पार्षदों को उस एक नाम के लिए कैसे सहमत करेंगे, इस मामले में विधायक ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। पूछे जाने पर बाजीगर ने कहा कि जब वापिस आएंगे तो नाम तय करके आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed