फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आरएसएस ने की शस्त्र पूजा, पथ संचलन कर दिया अनुशासन का परिचय

आरएसएस ने की शस्त्र पूजा, पथ संचलन कर दिया अनुशासन का परिचय

Sun, 21 Oct 2018 11:45 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
आरएसएस ने की शस्त्र पूजा, पथ संचलन कर दिया अनुशासन का परिचय
आरएसएस ने की शस्त्र पूजा, पथ संचलन कर दिया अनुशासन का परिचय
विज्ञापन

फोटो संख्या-20 से 22 व 24
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चंदाना गेट स्थित दशहरा मैदान में रविवार की सुबह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से शस्त्र पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार, कुरुक्षेत्र में सह-विभाग प्रमुख प्रीतम सिंह, जिला संघ चालक राजेश सर्राफ ने शस्त्र पूजा की। स्वयं सेवकों ने देशभक्ति के गीत गाए।
इंद्रेश कुमार ने स्वयंसेवकों को संघ की 93 साल की यात्रा 45 देशों में फैले संघ के संगठन उद्देश्यों, कार्यनीति सहित कई पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन सुभाष चंद्र बोस देश की तीनों सेनाओं के सेनापति घोषित हुए थे। उन्होंने राम मंदिर निर्माण मुद्दे पर कहा कि कोर्ट में सुनवाई में देरी होती है तो सरकार अध्यादेश लाकर कानून बना सकती है। इसी कारण संघचालक ने अध्यादेश लाकर मंदिर बनाए जाने के विकल्प की बात कही है। संघचालक ने सभी से संवाद कार्यक्रम शुरू किया है। उन्होंने स्वयंसेवकों से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, स्वच्छता अभियान का संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य श्याम सुंदर बंसल. रोशन लाल सैनी, संजय चौधरी आदि स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने चंदाना गेट से रेलवे फाटक, शिव नगर आदि से होते हुए वापस दशहरा मैदान तक पथ संचलन कर अनुशासन का परिचय दिया।
विज्ञापन

सिद्धू को बताया जयचंद : कार्यक्रम में इंद्रेश ने पाक प्रधानमंत्री के बुलावे पर पाक गए कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को जयचंद बताया और कहा कि उन्होंने देश को यही संदेश दिया है कि वे तो जयचंद बन गए, बाकी कोई ओर न बन जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed