{"_id":"5b197d7e4f1c1ba46e8b6e08","slug":"121528397182-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन के नीचे पुल के निर्माण पर आज रहेगी दो ट्रेने बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन के नीचे पुल के निर्माण पर आज रहेगी दो ट्रेने बंद
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे लाइन के नीचे पुल के निर्माण पर आज रहेगी दो ट्रेन बंद
पुल निर्माण कार्य के चलते बाधित रहेगा आवागमन
यात्री सुबह के समय कुरुक्षेत्र तो दोपहर के समय नहीं जा सकेंगे रेल से जींद
फोटो नंबर-13 से 15
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जींद-नरवाना रेल मार्ग पर सजूमा के समीप कुतुबपुर गांव में चल रहे रेलवे अंडर ब्रिज के निर्माण कार्य को लेकर शुक्रवार को दो ट्रेनें बंद रहेगी। जिस कारण सुबह के समय कुरुक्षेत्र और दोपहर के समय जींद जाने वाली गाड़ी के यात्री रेल के माध्यम से सफर नहीं कर सकेंगे। वीरवार को रेल लाइन की क्षमता जांचने के लिए एक डब्ल्यूडीजी 4 इंजन ने भी कैथल से नरवाना तक का दौरा कर रेल लाइन की जांच की। कैथल रेलवे स्टेशन मास्टर रणधीर सिह ने बताया कि कुतुबपुर व सजूमा के समीप दो रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। जिस पर रेल व इसके यात्रियों की सुरक्षा दृष्टि से गाड़ी नंबर 54037 जो जींद से कुरुक्षेत्र सुबह 10. 30 बजे और 54039 कुरुक्षेत्र से जींद1.36 बजे कैथल रेलवे स्टेशन पर आती है। रेलवे अंडर ब्रिज के निर्माण कार्य के चलते बंद रहेगी।
निर्माण कार्य के तहत तेजी से चल रहा कार्य:-रेलवे अंडर ब्रिज बनाने के कार्य को लेकर रेल विभाग की ओर से तेजी से कार्य करवाया जा रहा है। जिसके तहत तीन रेत, बजरी और अन्य सामान के लिए तीन ट्रक को लगाया गया। जिसमें 50 से अधिक मजदूर व मिस्त्री कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही पुल को बनाने के लिए दो जेसीबी मशीनों को लगाया गया है।