फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जब साईकिल की कीमत थी 80 रुपये तब से ही 20 रुपये वाहन भता में नहीं हुई कोई बढ़ोतरी

जब साईकिल की कीमत थी 80 रुपये तब से ही 20 रुपये वाहन भता में नहीं हुई कोई बढ़ोतरी

Sun, 27 May 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
जब साईकिल की कीमत थी 80 रुपये तब से ही 20 रुपये वाहन भता में नहीं हुई कोई बढ़ोतरी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ग्राम सचिव एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को ग्राम सचिवों की राज्य स्तरीय बैठक जींद रोड स्थित एक होटल में हुई। इस बैठक में प्रदेश के सभी 22 जिला के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मांगों को लेकर आंदोलन पर आगामी रणनीति तैयार की गई। राज्य स्तरीय बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष नरेश धनखड़ ने की। बैठक में विशेष रूप से ग्राम सचिव राकेश मौण कलायत को प्रदेश कार्यकारिणी ग्राम सचिव सदस्य मनोनीत किया गया।

ग्राम सचिव नेताओं ने कहा कि सरकार ने हड़ताल के समय नेताओं व बड़े अधिकारियों ने उन्हें जो आश्वासन दिए थे, वे तय समय सीमा गुजरने के बाद भी महज आश्वासन ही बने हुए हैं। ग्राम सचिवों ने स्पष्ट किया कि सरकार व प्रशासन कि हर योजना को अमलीजामा पहनाने वाले ग्राम सचिवों की सरकार ने पूरी तरह बेकद्री की है। एसोसिएशन के महासचिव नरेंद्र कुंडू ने कहा कि एक-एक ग्राम सचिव पर कई-कई ग्राम पंचायतों का भार लादा गया है लेकिन जब बात वेतनमान, सुविधाओं व भत्तों की आती है तो सरकार सिर्फ आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लेती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1962 में ग्राम सचिवों के वाहन भत्ते को 20 रुपये निर्धारित किया गया था। उस समय साइकिल की कीमत भी 80 रुपयेे होती थी। लेकिन 45 वर्ष से अधिक बीत गए। साइकिल की कीमत भी पांच हजार रुपये से ऊपर तक पहुंच गई। लेकिन किसी भी सरकार ने हमारे वाहन भत्ते में एक रुपये की बढ़ोत्तरी नहीं की है। सरकार को चेतावनी देते हुआ कहा कि यदि जल्द ही मांगे पूरी नहीं हुई तो वे ई पंचायत का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर संरक्षक अशोक खत्री, अजीत सिंह पहलवान झज्जर, सुभाष मलिक सोनीपत, राजाराम कुरुक्षेत्र, अनिल शर्मा कुरुक्षेत्र, संदीप ढुल रोहतक, सुल्तान सिंह जींद, नेत्रपाल अंबाला, रामफल मलिक फतेहाबाद, ईश्वर सिंह, राकेश मौन, हरदीप सिह, रामदिया, ब्रजेश कुमार, निर्मल सिंह, सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


वाहन भत्ता में नहीं हुई कोई बढ़ोत्तरी
- प्रदेश स्तरीय बैठक में ग्राम सचिवों ने समस्याओं पर किया विचार

फोटो नंबर-18,19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed