फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हाईकोर्ट से आ सकती है अब कैथल नगर परिषद के अध्यक्ष के चुनाव की तिथि

हाईकोर्ट से आ सकती है अब कैथल नगर परिषद के अध्यक्ष के चुनाव की तिथि

Sat, 05 May 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट से आ सकती है अब कैथल नगर परिषद के अध्यक्ष के चुनाव की तिथि
चेयरमैन चुनाव के लिए पार्षद ने डाली याचिका, सोमवार को सुनवाई
विज्ञापन

अगस्त 2017 से लटका है कैथल नगर परिषद के चेयरमैन के चुनाव का मामला
राज्यमंत्री कृष्ण बेदी की लगाई है सरकार ने ड्यूटी, बेदी ने कहा-मुझे नहीं पता कौन सा पार्षद कोर्ट गया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अगस्त 2017 से लटके नगर परिषद चेयरमैन के चुनाव को लेकर अब एक पार्षद ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर सरकार को चुनाव की तिथि घोषित करने के आदेश देने की मांग की है। याचिका दायर करने की भाजपा नेताओं को कानों-कान खबर नहीं हुई। चेयरमैन के चुनाव को लेकर सरकार ने राज्यमंत्री कृष्ण बेदी की ड्यूटी लगाई हुई है। दो बार पार्षदों के साथ बैठक कर उन्होंने भी इस मामले को ठंडे बस्ते में डाला हुआ है। इस कारण अब इंतजार के बाद पार्षद ने कोर्ट की शरण ली है।
याचिका दायर करते हुए पार्षद ने कहा है कि इससे पूर्व नगर परिषद चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तिथि देने में भी प्रशासन ने फैसला नहीं लिया था। पार्षदों को उच्च न्यायालय में जाकर अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक की तिथि घोषित करने की मांग करनी पड़ी थी। इसके बाद अब चेयरमैन के चुनाव को लेकर भी पार्षद लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इसीलिए शीघ्र इस मामले में सरकार को चेयरमैन के चुनाव के लिए तिथि घोषित करने के निर्देश दिए जाएं। इस मामले में अब सुनवाई सोमवार को होनी है। देखना है कि कोर्ट सोमवार को ही तिथि घोषित करने के आदेश देती हैं या फिर जिला प्रशासन पहले से ही तिथि फाइनल कर कोर्ट को सूचित करेगा।
विज्ञापन


अगस्त 2017 से लटका है मामला
17 अगस्त 2017 को पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ था। इसके बाद डीसी को चेयरमैन के चुनाव के लिए बैठक बुलाई जानी थीं। पार्षदों के कई गुट बन जाने के कारण चेयरमैन के चुनाव पर सहमति नहीं हो पाई थी। लेकिन सूत्रों के अनुसार राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के साथ बैठक में पार्षदों ने 2 नामों में से किसी एक पर सहमति दे दी थी। इसके बाद बेदी ने एक सप्ताह में चुनाव करवाए जाने का दावा किया था। लेकिन करीब महीने भर पहले हुई इन बैठकों के बाद पार्षदों का इंतजार है कि खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। तभी से कांग्रेस गुट की ओर से डॉ.पवन थरेजा बतौर कार्यकारी चेयरमैन काम संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पार्षद ने कहा कि सरकार को अब महज तिथि घोषित करनी है। लेकिन अभी तक तिथि का ऐलान नहीं किया जा रहा। इस कारण वार्डों में काम काज प्रभावित हो रहा है। सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

पार्षदों में गुटबाजी के कारण सरकार नहीं ले पा रही है फैसला
31 में से करीब 4 से 5 पार्षद इस समय भी चेयरमैन के उम्मीदवार हैं। हालांकि पार्षदों का एक गुट एक पार्षद के नाम पर सहमत हो चुका है। इनकी संख्या स्पष्ट बहुमत के आसपास है। लेकिन न जाने क्यों सरकार इस पार्षद के नाम पर मुहर लगाने से झिझक रही है। अब देखना है कि सरकार हाईकोर्ट के फैसले से पहले ही किसी तिथि का फैसला करती है या फिर हाईकोर्ट के आदेशों के बाद नगर परिषद कैथल में अपना हाथ ऊपर रखने के लिए कोई और ही निर्णय लेती है।
-----------
अभी मेरे पास ऐसी कोई सूचना नहीं है कि किसी पार्षद ने न्यायालय में याचिका दायर की है। पता करवाया जाएगा कि किस पार्षद ने याचिका दायर की है। यदि न्यायालय आदेश जारी करते हैं तो उनके आदेशों का सम्मान किया जाएगा।

- अशोक गुर्जर ढांड, अध्यक्ष, जिला भाजपा कैथल।

मैं 14 मई तक विदेश जा रहा हूं। मेरे संज्ञान में यह जानकारी आपने ही लाई है कि पार्षद कोर्ट चले गए हैं। मैं मुख्यमंत्री से बात करता हूं। ताकि यहां शीघ्र चुनाव करवाया जा सके।
- कृष्ण बेदी, राज्यमंत्री

अभी मुझे ऐसे कोई आदेश हाईकोर्ट से प्राप्त नहीं हुए हैं। कोई आदेश आएंगे तो उनका पालन किया जाएगा।
- डीसी, सुनीता वर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed