{"_id":"8fdef796399a386bfbfd795263ccee02","slug":"119-cases-of-cancer-were-found-in-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल में कैंसर के 119 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल में कैंसर के 119 मरीज मिले
अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Tue, 01 Apr 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। जिले में दबे पांव कैंसर पांव पसार रहा है। इसका खुलासा पिछले छह माह में स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंचे 119 मरीजों के रजिस्ट्रेशन से हुआ है। ये मरीज निशुल्क बस पास के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। स्वास्थ्य विभाग ने आशंका जताई है जिले में कैंसर के ऐसे और भी मरीज हो सकते हैं जो स्वास्थ्य विभाग में रजिस्टर्ड नहीं हैं। चिकित्सकों का कहना है कि प्रारंभिक लक्ष्णों को पहचान कर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में अब तक कैंसर के 119 मरीज रजिस्टर्ड हो चुके हैं। इसमें सबसे अधिक गले के लगभग 50 से ज्यादा मरीज हैं। वहीं 0 से 20 साल तक की आयु में तीन बच्चों को ब्लड कैंसर पाया गया है। जबकि 21 से 40 वर्ष तक की आयु के लोगों में 16 को कैंसर है। वहीं 41 से 60 वर्ष तक की आयु में सबसे ज्यादा 81 लोगों को कैंसर है। इसके अलावा 61 से 80 वर्ष तक की आयु के लोगों में 18 को तथा 81 साल से ऊपर की आयु में 1 व्यक्ति को कैंसर है। इन सभी मरीजों में महिलाओं की संख्या 28 है। जबकि 3 बच्चों को कैंसर पाया गया है। बच्चों में ब्लड कैंसर, महिलाओं में अधिकतर ब्रैस्ट कैंसर हो बड़ी आयू के लोगों में गले का कैंसर अधिक है। इसके अवाला भोजन की नली का कैंसर भी कई लोगों में पाया गया है।
बस पास की सुविधा लेने पहुंचे थे मरीज
स्वास्थ्य विभाग को यह जानकारी हरियाणा सरकार द्वारा कैंसर के मरीजों को दी गई निशुल्क बस यात्रा की सुविधा के चलते हुई है। लोग बस पास के लिए विभाग के पास आ रहे हैं। 119 मरीज तो रजिस्टर्ड हो चुके हैं। लेकिन बहुत से ऐसे मरीज हैं, जो अस्पतालों तक अपनी गाड़ियों से जाने में सक्षम हैं। इन लोगों की विभाग के पास कोई सूचना नहीं है। जिस कारण जिले में यह आंकड़ा ओर भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
सावधानी ही बचाव
इंदिरा गांधी मल्टीस्पेशिल्टी अस्पताल में सर्जन डॉक्टर चावल ने बताया कि जिले में अधिकतर गले, खाने की नली एवं पेट संबंधी दिक्कतों से होने वाले कैंसर के मामले सामने आ रहे हैं। कैंसर से बचाव के लिए जरूरी है कि खून आदि की उल्टियां आने, शरीर में कहीं भी कोई गांठ होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। धूम्रपान, शराब पीना, जर्दा आदि खाने से गले का कैंसर होता है। वहीं महिलाओं को चाहिए कि यदि ब्रेस्ट में कोई गांठ आदि हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। ताकि समय रहते इलाज हो सके।
सीएमओ डॉ. आदित्यस्वरूप गुप्ता ने बताया कि कैंसर के मरीजों के लिए प्रत्येक शुक्रवार को कमरा नंबर 17 में बस पास बनाए जाते हैं। इसके लिए डॉक्टर की रिपोर्ट, राशन कार्ड एवं वोटर कार्ड की फोटोप्रति एवं 3 पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होती है। विभाग को बच्चों के साथ एक अटैंडेंट को भी बस पास देने के लिए लिखा है। ताकि बच्चे के साथ जाने वाले को बस पास की सुविधा मिल सके। अभी केवल मरीजों के लिए यह सुविधा है।